JAC Class 9 Result 2024: झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम हुए जारी, 98.48% छात्रों ने पास की परीक्षा

Jharkhand board Class 9th result 2024 (Out): झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने आज, 17 मई 2024 को 9वीं कक्षा के परिणाम 2024 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपनी जेएसी 9वीं परीक्षा 2024 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं। जेएसी स्कोर jac.jharkhand.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है। बता दें कि छात्रों को अपना स्कोर चेक करने के लिए अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 हुए जारी, 98.48% छात्रों ने पास की परीक्षा

जेएसी 9वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 कैसा रहा?

इस वर्ष, जेएसी कक्षा 9 की परीक्षा में कुल मिलाकर 98.39% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है। जहां लड़कियों ने 98.44% अंक हासिल किए, वहीं लड़कों ने 98.33% अंक हासिल किए, जिससे साफ पता चलता है कि 9वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। दरअसल, जेएसी 9वीं परीक्षा के लिए कुल 479878 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 471201 उम्मीदवार उपस्थित हुए। 463637 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।

झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 में किस जिले ने किया टॉप

कक्षा 9 में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला जिला कोडरमा है। जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.73% है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.67% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% है।

झारखंड बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 में किस जिले ने किया सबसे खराब प्रदर्शन

सिमडेगा जिला 95.90% कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला है। जिसमें की पुरुष उत्तीर्ण प्रतिशत 94.54% और महिला उत्तीर्ण प्रतिशत 97.10% है।

जेएसी बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

जेएसी बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, जेएसी 9वीं रिजल्ट परीक्षा 2024 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना क्रेडेंशियल भरें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना जेएसी 9वीं परिणाम 2024 देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणामों की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

गौरतलब है कि जो छात्र कक्षा 9 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे अपनी अनंतिम मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

जेएसी कक्षा 9वीं परीक्षा 2024 कब हुई?

इस वर्ष, कक्षा 9 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 2 मार्च 2024 तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

जेएसी बोर्ड 9वीं परिणाम 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Jharkhand Academic Council, JAC has released the 9th class result 2024 today, May 17, 2024. Candidates who appeared for the exam can check their JAC 9th Exam 2024 on the official website jacresults.com. JAC score can also be checked at jac.jharkhand.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+