Jharkhand Board 10th Result 2023: जेएसी 10वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा? देंखे डेट, टाइम समेत अन्य डिटेल्स

JAC Jharkhand Board 10th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची (जेएसी) द्वारा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपने परिणाम जांच कर सकेंगे।

Jharkhand Board 10th Result 2023: जेएसी 10वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा?  देंखे डेट, टाइम समेत अन्य डिटेल्

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 कब हुई थी?

जेएसी मेट्रिक्स परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें की लगभग 4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा?

नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, 23 मई 2023 यानि कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आस पास जारी किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? How can I check Jharkhand 10th Result?

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट, एमएमएस और डिजिलॉकर का उपयोग कर अपना रिजल्ट 2023 जांच सकेंगे।

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए वेबसाइट लिंक

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jharresults.nic.in

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - jacresults.com
चरण 2: जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग-इन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि।
चरण 4: "सबमिट" पर क्लिक करें और आपका जेएसी झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: जेएसी झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जेएससी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक jacresults.com

जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2023 एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें

एसएमएस के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • JHA10रोल नंबर टाइप करें और इसे एसएमएस को 5676750 पर भेज दें।
  • या फिर RESULTJAC10रोलकोड + रोलनंबररजिस्ट्रेशन नंबर - टाइप कर 56263 पर भेज दें।
  • इसके बाद उसी नंबर पर आपका एसएमएस के रूप में जेएसी 10वीं रिजल्ट 2023 भेजा जाएगा।

झारखंड बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2023 डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें?

  1. डिजीलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर एप्लिकेशन खोलें।
  2. पहली बार के उपयोगकर्ताओं को साइन अप करना होगा जबकि पहले से पंजीकृत छात्र सीधे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
  3. डैशबोर्ड पर, इम्पोर्ट डॉक्युमेंट्स पर क्लिक करें और यह एक नया पेज दिखाएगा।
  4. चयन सूची में से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची का चयन करें।
  5. फिर 2023 को परीक्षा वर्ष के रूप में चुनें। रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
  6. इसे जमा करें और जेएसी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की मार्कशीट छात्र के खाते में आयात कर दी जाएगी।
  7. अब, छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट डेट 2023

नीचे पिछले कुछ वर्षों की झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट डेट दी गई है।
वर्ष- रिजल्ट डेट

  • 2022- 21 जून
  • 2021- 29 जुलाई
  • 2020- 9 जुलाई
  • 2019- 16 मई
  • 2018- 12 जून
  • 2017- 30 मई
  • 2016- 20 मई
  • 2015- 27 अप्रैल
  • 2014- 29 अप्रैल

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2023 में शामिल विवरण

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • विषय कोड और नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल मार्क्स
  • प्राप्त अंकों का प्रतिशत
  • क्वालीफाइंग स्टेटस

जेएसी 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023: डिविजन सिस्टम

डिविजन- मार्क्स

  • Distinction- 75% +
  • First division- 60% to 75%
  • Second division- 45% to 60%
  • Third division- 33% to 45%

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023: पिछले साल के आकंडे़

जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में कुल 3,99,010 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से कुल 3,73,893 छात्रों ने परीक्षा दी। और अगर पास प्रतिशत की बात करें तो वर्ष 2022 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.60% दर्ज किया गया। जिसमें लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 95.50% रहा, जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत 95.71% रहा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JAC 10th result 2023 kab aayega? According to media reports, Jharkhand Board 10th Result will be released on 22 May 2023, Monday. However, no official announcement has been made regarding this yet by the Jharkhand Academic Council, Ranchi. Let us tell you that the JAC Matrix exam was conducted from March 14 to April 3. In which about 4 lakh students appeared.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+