यंग साइंटिस्ट बनने का मौका, ISRO YUVIKA 2024 पंजीकरण आज से शुरू, कैसे करें आवेदन?

ISRO's YUva VIgyani KAryakram 2024 (YUVIKA): विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम, "युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024" अर्थात 'युविका 2024' के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। प्रत्येक वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना के आधार पर, यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम या युविका 2024 (Young Scientist Programme 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 होगी। पंजीकरण से जुड़ी जानकारी के लिए आप करियरइंडिया के इसी पेज को बुकमार्क कर सकते हैं। इसी पेज पर युविका 2024 का पूरा कार्यक्रम अपडेट किया गया है। हालांकि आप अधिक जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in को भी देख सकते हैं।

यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 पंजीकरण कब शुरू होगा?

यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 पंजीकरण कब शुरू होगा?

देश के विभिन्न राज्‍य एवं केंद्र शासित प्रदेश से छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। साल 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। युविका 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि आगामी 20 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 कैसे करें आवेदन?

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.isro.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। युविका 2024 के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा के साथ ही पंजीकरण लिंक इसरो की वेबसाइट पर उपलब्द्ध है। संपूर्ण कार्यक्रम विवरण यहां देख सकते हैं

युविका 2024 कार्यक्रम विवरण

इसरो की ओर से जल्द ही युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका 2024 की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जारी किया गया है। कार्यक्रम विवरण में प्रथम चयन सूची का प्रकाशन, दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (पहली सूची में रिक्ति के कारण), संबंधित इसरो केन्द्रों में चयनित छात्रों द्वारा रिपोर्टिंग तिथि, युविका कार्यक्रम, संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए भेजने की तिथि आदि से संबंधित जानकारी शामिल है। युविका कार्यक्रम 2024 विवरण निम्नलिखित है-

महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधियां दिनांक
कार्यक्रम की घोषणा फ़रवरी 15, 2024
इसरो युविका पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 20 फरवरी, 2024
इसरो युविका पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2024 को समाप्त होगा
प्रथम चयन सूची 28 मार्च 2024 को जारी
दूसरी चयन सूची जारी (प्रथम चयन सूची में रिक्ति/पुष्टि न होने के कारण) 4 अप्रैल, 2024
चयनित छात्रों द्वारा संबंधित इसरो केंद्रों पर रिपोर्टिंग (इसरो द्वारा छात्र के पंजीकृत ईमेल के माध्यम से सूचित किया जायेगा) 12 मई, 2024
युविका कार्यक्रम 13-24 मई,2024
संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए रवानगी की तारीख 25 मई, 2024
यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 पंजीकरण कब शुरू होगा?

इसरो के निम्नलिखित सात केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा-

  • भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून
  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा
  • यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु
  • अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी), अहमदाबाद
  • राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), हैदराबाद
  • उत्तर-पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनई-एसएसी), शिलांग

क्या है युविका 2024?

इसरो ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2024 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, प्रायोगिक प्रदर्शन, आमंत्रित वार्ता, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, प्रमुख वैज्ञानिकों का अनुभव साझा करना और विशेषज्ञों के साथ पैनल पर चर्चा जैसे विशष सत्र शामिल होंगे। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो द्वारा किया जायेगा।

युवा विज्ञानी कार्यक्रम की परिकल्पना देश के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल जाने वाले छात्रों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीन रुझानों के प्रति जागरूकता का सृजन करना है। इस कार्यक्रम में दो सप्ताह के कक्षा प्रशिक्षण, प्रयोगों का व्यावहारिक प्रदर्शन, कैनसैट, रोबोटिक किट, इसरो वैज्ञानिकों के साथ मॉडल रॉकेटरी बातचीत और क्षेत्र के दौरे की परिकल्पना की गई है।

Yuva Vigyani Program 2024 युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 उद्देश्य क्या है ?

स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं एवं गतिविधियों से अवगत करने के उद्देश्य से इसरो द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। युवाओं में अंतरिक्ष के विभिन्न क्षेत्र में रुचि जगाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किया जाता है। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करना की उम्मीद है।

कब शुरू किया गया था युवा विज्ञानी कार्यक्रम ?

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमशः 111, 153 और 337 छात्रों की भागीदारी के साथ वर्ष 2019, वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में सफलतापूर्वक किया गया था। इस दौरान छात्रों को भौगोलिक स्थानों के आधार पर पांच बैचों में विभाजित किया गया और इन्‍हें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एसएसी), राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी), सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार और भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) में प्रशिक्षण दिया गया।

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 (YUVIKA 2024) से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। सीधे पंजीकरण वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ISRO's YUva VIgyani KAryakram 2024 (YUVIKA): The registration process for the special program for school students interested in science and technology, “Yuva VIgyani Karyakram 2024” i.e. ‘YUVIKA 2024’ is starting from 20th February 2024. Young Scientist Program is organized every year by the Indian Space Research Organization (ISRO). According to the official notice, the last date for ISRO Young Scientist Program 2024 registration will be 20 March 2024. For information related to registration, you can bookmark this page of CareerIndia. The complete program of Yuvika 2024 has been updated on this page. However, you can also visit ISRO's official website www.isro.gov.in for more information.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X