इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023: ‘यंग साइंटिस्ट’ बनने का मौका, 20 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

ISRO YUva VIgyani KAryakram 2023 (YUVIKA): विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम, "युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023" अर्थात 'युविका 2023' के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आगामी 20 मार्च 2023 से शुरू की जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (Young Scientist Programme 2023) का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में देश भर से छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्‍य एवं केंद्र शासित प्रदेश से छात्रों को चुना जाता है। साल 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि आगामी 20 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। इसरो ने "कैच देम यंग" के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। इस कार्यक्रम से अधिक छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित अनुसंधान/कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है।

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023: क्या है उद्देश्य?

स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं एवं गतिविधियों से अवगत करने के उद्देश्य से इसरो द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। युवाओं में अंतरिक्ष के विभिन्न क्षेत्र में रुचि जगाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किया जाता है। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करना की उम्मीद है।

इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023: ‘यंग साइंटिस्ट’ बनने का मौका, 20 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2023 पंजीकरण कब शुरू होगा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना के आधार पर, यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम या युविका 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आगामी 20 मार्च 2023 से शुरू हो जायेगी। सामान्यतः युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मार्च से होगी, इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण करवा सकते हैं। इस वर्ष यानी यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2023 पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि 20 मर्च तय की गई। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2023 होगी। पंजीकरण से जुड़ी जानकारी के लिए आप करियरइंडिया के इसी पेज को बुकमार्क कर सकते हैं। इसी पेज पर युविका 2023 का पूरा कार्यक्रम अपडेट किया गया है। हालांकि आप अधिक जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in को भी देख सकते हैं।

क्या है युविका 2023?

इसरो ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2023 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, प्रायोगिक प्रदर्शन, आमंत्रित वार्ता, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, प्रमुख वैज्ञानिकों का अनुभव साझा करना और विशेषज्ञों के साथ पैनल पर चर्चा जैसे विशष सत्र शामिल होंगे। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो द्वारा किया जाएगा।

इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023: ‘यंग साइंटिस्ट’ बनने का मौका, 20 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023 के लिए मानदंड

निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2023 के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा:

  • कक्षा आठवीं पास करने वाले और वर्तमान में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पात्र होंगे अर्थात भारत में जनवरी 01, 2023 को कक्षा-9 में अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे
  • पिछले तीन वर्षों में स्कूल/जिला/राज्य/केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किसी भी वैज्ञानिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं
  • पिछले तीन वर्षों में साइंस ओलमपियाड या विज्ञान प्रदर्शनी या विज्ञान प्रतियोगियाओं में एक से तीन रैंक में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
  • पिछले तीन वर्षों में स्कूल/सरकार/संस्थाओं/पंजीकृत खेलकूद संघ द्वारा स्कूल/ जिला/ राज्य एवं उससे ऊपर के स्तर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता, जिनका रैंक 1 से 3 रहा हो। ध्यान दें कि ऑनलाइन खेलों के विजेताओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • पिछले 3 वर्षों में स्काउट एवं गाइड/ एनसीसी/ एनएसएस के सदस्य
  • ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
  • पंचायती क्षेत्र में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों / छात्राओं को विशेष महत्व प्रदान किया जाएगा।

युविका 2023: कैसे करें आवेदन?

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023 में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च 2023 से शुरू होगी। इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.isro.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। युविका 2023 के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा के साथ ही पंजीकरण लिंक इसरो की वेबसाइट पर उपलब्द्ध है। नीचे संपूर्ण कार्यक्रम विवरण दिया गया है।

युविका 2023 का पूरा कार्यक्रम

संख्यागतिविधियां दिनांक
1पंजीकरण प्रारंभ तिथि मार्च 20, 2023
2पंजीकरण समाप्त तिथिअप्रैल 03, 2023
3प्रथम चयन सूची का प्रकाशन अप्रैल 10, 2023
4दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (पहली सूची में रिक्ति के कारण)अप्रैल 20, 2023
5संबंधित इसरो केन्द्रों में चयनित छात्रों द्वारा रिपोर्टिंगमई 14, 2023 या इसरो द्वारा छात्र के पंजीकृत ईमेल के माध्यम से सूचित
6युविका कार्यक्रममई 15-26,2023
7संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए भेजने की तिथिमई 27, 2023

इसरो के निम्नलिखित सात केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा-

  • भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून
  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा
  • यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु
  • अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी), अहमदाबाद
  • राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), हैदराबाद
  • उत्तर-पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनई-एसएसी), शिलांग

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2023 (YUVIKA 2023) से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। सीधे पंजीकरण वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Registration for "Yuva Vigyani Karyakram 2023," i.e., "Yuvika 2023," a special programme for school students interested in space science and space technology, will start from 20 march 2023. The Young Scientist Program 2023 will be organised by the Indian Space Research Organization (ISRO). Last year, students from all over the country applied for this program. The special thing is that in this program, students are selected from all the states and union territories of the country. The application process for the year 2023 is going to start from 20 march 2023. Registration window will be closed by 03 April 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+