इसरो असिस्टेंट व अन्य पदों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी 2023, जानें कब और कैसे उठाएं आपत्ति

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर पद के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 10 दिसंबर 2023 को आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।

इसरो असिस्टेंट व अन्य पदों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी 2023, जानें कब और कैसे उठाएं आपत्ति

इसरो उत्तर कुंजी 2023

  • संगठन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
  • पद का नाम- असिस्टेंट, जेपीए, यूडीसी और स्टेनोग्राफर पद
  • रिक्तियां- 526
  • श्रेणी- उत्तर कुंजी
  • इसरो परीक्षा तिथि 2023- 10 दिसंबर 2023
  • इसरो उत्तर कुंजी 2023- 18 दिसंबर 2023
  • आपत्ति दर्ज कराने की तिथि- 18 से 22 दिसंबर 2023
  • आधिकारिक वेबसाइट- www.isro.gov.in

बता दें कि इसरो के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 526 रिक्तियों को भरना है।

इसरो उत्तर कुंजी 2023 की जांच कैसे करें?

असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर पदों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: भर्ती अनुभाग के तहत उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "Advt.No.ISRO: ICRB:02(A-JPA):2022"।
चरण 4: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर असिस्टेंट, जेपीए, यूडीसी और स्टेनो पदों के लिए इसरो उत्तर कुंजी पीडीएफ दिखाई देगी।
चरण 5: उत्तर कुंजी की जांच करें और अपने अंकों की गणना करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी सेव करके रखें।

इसरो असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क की उत्तर कुंजी जांचने के लिए डायरेक्ट लिंक
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी जांचने के लिए डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि जो उम्मीदवार जारी हुई इसरो उत्तर कुंजी 2023 के किसी प्रश्न-उत्तर से सहमत नहीं है वे इसके खिलाफ 22 दिसंबर 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके आधार पर फिर अंतिम परिणाम तैयार किए जाएंगे।

इसरो 2023 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति कैसे उठाएं?

1. आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
3. इसके बाद, आपत्ति उठाने के इच्छुक उम्मीदवार, यदि उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो "22.12.2023 तक आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करके उचित औचित्य के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
4. स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा, अपना पोस्ट नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. बॉक्स में दिखाए अनुसार कैप्चा कोड भरें और शो डिटेल्स पर क्लिक करें।
6. प्रश्नों का चयन करें और उचित औचित्य के साथ आपत्ति प्रस्तुत करें।

इसरो 2023 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए डायरेक्ट लिंक

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Space Research Organization has released the answer key for the post of Assistant/Upper Division Clerk and Junior Personal Assistant/Stenographer. Candidates who appeared in the examination held on 10th December 2023 can check their answer key through the official website isro.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+