Indian Navy CET 2023 Registration: भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें आवेदन

Indian Navy CET 2023 registration begins: भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 18 दिसंबर, 2023 से शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, शीघ्र करें आवेदन

भारतीय नौसेना सीईटी भर्ती 2023

  • संगठन- भारतीय नौसेना
  • पद का नाम- चार्जमैन, ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट
  • रिक्तियां- 910
  • नोटिफिकेशन- 08 दिसंबर, 2023
  • पंजीकरण तिथि- 18 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023
  • आधिकारिक वेबसाइट-join Indiannavy.gov.in

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 910 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • चार्जमैन- 42 रिक्तियां
  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन- 258 रिक्तियां
  • ट्रेड्समैन मेट- 610 रिक्तियां

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 परीक्षा शुल्क

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के लिएउ म्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹295 का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

भारतीय नौसेना सीईटी भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 भर्ती के पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होगा। हालांकि प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट पात्रता आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं, कुछ सामान्य मानदंडों में शामिल हैं:

आयु सीमा- 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदकों की आयु कम से कम 31 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता- भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए प्रत्येक पद की शैक्षिक आवश्यकता निम्न प्रकार हैं-

  • चार्जमैन: संबंधित क्षेत्र में बी.एससी./डिप्लोमा सीनियर
  • ड्राफ्ट्समैन: संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा
  • ट्रेड्समैन मेट: 10वीं पास + संबंधित क्षेत्र में आईटीआई

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?

भारतीय नौसेना सीईटी 2023 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध जॉइन नेवी पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद, 'शामिल होने के तरीके' पर क्लिक करें और फिर 'नागरिकों' पर क्लिक करें।
चरण 4: INICET 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: आवेदन प्रपत्र भरें।
चरण 6: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Navy CET 2023 registration begins: The registration process for the Indian Navy Civilian Entrance Test (ICET) has started today, December 18, 2023. For which interested candidates can apply online through the official website joinIndiannavy.gov.in. Let us tell you that the last date for submission of application form for Indian Navy CET 2023 is 31st December.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X