Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 के आवेदन की अंतिम आगे बढ़ी, नई तिथि और आवेदन प्रक्रिया यहां देखें

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में जाने का सपना देखने वाले के लिए उम्मीदवारों के बंपर भर्ती निकाली गई है। भारतीय नौसेना में अग्निवीर SSR और MR पदों के आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय नौसेना में अग्निवीर पदों की भर्ती 2023 अंतिम तिथि अब 19 जून 2023 है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 के आवेदन की अंतिम आगे बढ़ी, नई तिथि और आवेदन प्रक्रिया देखें

भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार https://agniveernavy.cdac.in/ पर जाकर आवेद प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी उम्मीदवारों के लिए लेख में नीचे दी गई है।

भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर, एमआर भर्ती 2023: हाइलाइट्स

भर्ती - भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023
पद - एसएसआर और एमआर
रिक्तियों की संख्या - 4465
आवेदन की अंतिम तिथि - 19 जून 2023
आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि - 20 जून 2023
सुधार विंडो की अंतिम तिथि - 21 जून 2023
ऑनलाइन वेबसाइट - https://agniveernavy.cdac.in/

भारतीय अग्निवीर एसएसआर, एमआर भर्ती 2023: रिक्तियों की जानकारी

कुल रिक्तियों की संख्या - 4465
एसएसआर रिक्तियों की संख्या - 4165
एसएसआर कुल महिलाओं की संख्या - 833

एमआर रिक्तियों की संख्या - 300
एमआर में कुल महिलाओं की संख्या - 60

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023: शैक्षणिक योग्यता

भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर पदों के लिए उम्मीदवार की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होने अनिवार्य है। उम्मीदवार को गणित और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री/बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस में से किसी एक विषय की जानकारी होने अनिवार्य है।

एमआर पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने अनिवार्य है।

कौन कर सकता है भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन

भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों की भर्ती के लिए अविवाहित पुरूष और अविवाहित महिला आवेदन कर सकती है। लेकिन उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर एमआर भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

चरण 1 - अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं -agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक पेज पर दिए गए 'अग्निवीर नेवी 02/2023 SSR & MR' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - अब, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - इस पेज पर ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग कर लॉगिन करें। यदि आप एक नए आवेदक हैं, तो "नए उपयोगकर्ता" लिंक पर क्लिक कर अपना लॉगिन क्रिएट करें।
चरण 4 - एसएसआर या एमआर के लिए भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
चरण 5 - नए खुले पेज पर आवश्यक विवरण भरें।
चरण 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7 - प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और पीडीएफ बनाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: Bumper recruitment of candidates has been taken out for those who dream of joining the Indian Navy. The last date to apply for Agniveer SSR and MR posts in the Indian Navy has been extended. Indian Navy Agniveer Posts Recruitment 2023 last date is now 19 June 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X