हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 जल्द होंगे जारी, hpbose.org से करें डाउनलोड

Himachal Pradesh 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही अपने कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज (29 अप्रैल) या कल (30 अप्रैल) आ सकता है। हालांकि, अभी तक एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 जारी होने से संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 जल्द होंगे जारी, hpbose.org से करें डाउनलोड

बता दें कि एचपी बोर्ड के तीनों स्ट्रीम - विज्ञान, कला और वाणिज्य - के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने पर, हिमाचल प्रदेश HPBOSE बोर्ड के छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके hpbose.org पर अपने अंक देख सकते हैं।

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध परिणाम पृष्ठ खोलें और कक्षा 12 का परिणाम चुनें।
  3. अब अपना रोल नंबर डालें और लॉगइन करें।
  4. अपने स्कोर जांचें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

HPBOSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई?

हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 कैसा रहा?

पिछली बार एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई में घोषित किया गया था। बोर्ड ने बताया कि एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 1,05,369 छात्र उपस्थित हुए और 83,418 यानी 79.74 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्ट्स टॉपर तरनिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए और ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस में 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स टॉपर रहीं।

ये थे पिछले साल हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 बोर्ड के टॉपर-
कला: तरनिजा शर्मा (97.4 प्रतिशत)
विज्ञान: ओजस्विनी उपमन्यु (98.6 प्रतिशत)
वाणिज्य: वृंदा ठाकुर (98.4 प्रतिशत)

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से संबंधित अत्याधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

deepLink articlesWho is Naima Khatoon: कौन हैं नईमा खातून? AMU की पहली महिला VC बनीं प्रो. नईमा ने कहां से की है पढ़ाई?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) will soon declare its class 12th board result 2024. According to media reports, the results of Himachal Pradesh 12th board exam may come today (April 29) or tomorrow (April 30). However, no official confirmation has been made yet regarding the release of HP Board 12th Result 2024.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+