HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 हुए जारी, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6% अंकों के साथ किया टॉप

HPBOSE 12th Result 2023 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आज, 20 मई 2023 को कक्षा 12वीं के टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने HPBOSE 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर के जरिए बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं। जिसमें की कुल 1,05,369 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 83,418 छात्र पास हुए हैं।

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 हुए जारी, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6% अंकों के साथ किया टॉप

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 पास प्रतिशत

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 का कुल पास प्रतिशत 79.74 % दर्ज किया गया है।

HPBOSE 12वीं टॉपर 2023 ओजस्विनी उपमन्यु

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 में इस बार साइंस स्ट्रीम की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। ओजस्विनी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर है। जबकि वृंदा ठाकुर ने 98.4 प्रतिशत अंकों हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है और तरनिजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 स्ट्रीम वाइज टॉपर सूची

  • साइंस टॉपर- ओजस्विनी उपमन्यु (98.6%)
  • कॉमर्स टॉपर- वृंदा ठाकुर (98.4)
  • आर्ट्स टॉपर- तरनिजा शर्मा (97.4)

दिलचस्प बात तो ये हैं कि इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 तीनों स्ट्रीम ने लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: रिजल्ट पेज पर जाएं।
चरण 3: कक्षा 12वीं टर्म 2 के रिजल्ट लिंक 2023 पर क्लिक करें।
चरण 4: अब, अपना रोल नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण 5: आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शीत होगा।
चरण 6: रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
HPBOSE 12th Result 2023 Declared: In Himachal Pradesh 12th Result 2023, this time science stream student Ojaswini Upamanyu has topped the state by securing 98.6 per cent marks. While Vrinda Thakur has topped the Commerce stream by scoring 98.4 per cent marks and Tarnija Sharma has topped the Arts stream with 97.4 per cent marks.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+