HP Board Plus Two Result 2024: हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट 2024 हुए जारी, देखें स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट

Himachal Pradesh Board Plus Two Result 2024 Link (Out): हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 (Plus Two Result March 2024) जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज, 29 अप्रैल को की गई है। बता दें कि एचपी बोर्ड के तीनों स्ट्रीम - विज्ञान, कला और वाणिज्य - के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं।

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश HPBOSE बोर्ड के छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके hpbose.org पर अपने अंक देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट 2024 हुए जारी, देखें स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट

हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट 2024

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची 2024

  1. अर्शिता (490 अंक)
  2. शिवांगी शर्मा (487)
  3. शालिनी (486)
  4. तनु, चिंतन, भावना (484)

साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची 2024

  1. कामाक्षी शर्मा, छाया चौहान (494 अंक)
  2. श्रुति शर्मा (492)
  3. एंजेल, पीयूष ठाकुर(491)
  4. पल्लक ठाकुर, अर्पिता राणा (490)
  5. ध्रुव शर्मा, आरुही सांभर (489)

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर 2024
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर के शा ने कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 490/500 (98 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया है।

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध परिणाम पृष्ठ खोलें और कक्षा 12 का परिणाम चुनें।
  3. अब अपना रोल नंबर डालें और लॉगइन करें।
  4. अपने स्कोर जांचें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

HPBOSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई?

हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 कैसा रहा?

पिछली बार एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई में घोषित किया गया था। बोर्ड ने बताया कि एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 1,05,369 छात्र उपस्थित हुए और 83,418 यानी 79.74 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्ट्स टॉपर तरनिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए और ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस में 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स टॉपर रहीं।

ये थे पिछले साल हिमाचल प्रदेश कक्षा 12 बोर्ड के टॉपर-

  • कला: तरनिजा शर्मा (97.4 प्रतिशत)
  • विज्ञान: ओजस्विनी उपमन्यु (98.6 प्रतिशत)
  • वाणिज्य: वृंदा ठाकुर (98.4 प्रतिशत)

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से संबंधित अत्याधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें- Who is Naima Khatoon: कौन हैं नईमा खातून? AMU की पहली महिला VC बनीं प्रो. नईमा ने कहां से की है पढ़ाई?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Himachal Pradesh 12th Result 2024 Link (Out): Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) has released Class 12th Board Result 2024 (Plus Two Result March 2024). The result has been announced today, April 29. Let us tell you that the results of all three streams of HP Board – Science, Arts and Commerce – have been declared together.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+