Har Ghar Tiranga 2024 अपलोड करें अपनी सेल्फी 15 अगस्त तक, जानिए कैसे करें सेल्फी अपलोड?

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024 Selfie Upload: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है।"

जानिए क्या है हर घर तिरंगा अभियान?'तिरंगा बाइक रैली' 13 अगस्त को

मंत्री ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक करके उसे एचजीटी पोर्टल पर अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले किया गया था। हालांकि आज यह एक जन आंदोलन बन गया है। वर्ष 2022 में 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और छह करोड़ लोगों ने झंडे के साथ अपनी सेल्फी एचजीटी पोर्टल पर अपलोड की।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान?

हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार की एक राष्ट्रवादी पहल है। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान 2022 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत शुरू किया गया था। उस वक्त भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को प्रबल करना है।

हर घर तिरंगा अभियान सेल्फी अपलोड करने का सीधा लिंक

इस अभियान के तहत, सरकार और विभिन्न संगठन लोगों को अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस पहल का लक्ष्य न केवल तिरंगा फहराना है, बल्कि इसके माध्यम से लोगों के बीच एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना भी है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है और इसके उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाते हैं ताकि लोग सही तरीके से तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों का भी उपयोग किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सेल्फी कैसे अपलोड करें?

नीचे बताये गये चरणों का पालन कर आप भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ सकते हैं और अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

चरण 1: सबसे पहले हर घर तिरंगा की आधिाकिरक वेबसाइट https://harghartiranga.com पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध हर घर तिरंगा अपलोड सेल्फी लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: हर घर तिरंगा सेल्फी अपलोड के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर या राज्य का नाम दर्ज करें
चरण 4: तिरंगे झंडे के साथ अपनी लेटेस्ट सेल्फी अपलोड करें।
चरण 5: इसके बाद अपलोड बटन पर क्लिक करें, आपकी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड हो जायेगी।

'तिरंगा बाइक रैली' 13 अगस्त

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2023 में एचजीटी अभियान के तहत 10 करोड़ से ज़्यादा सेल्फी अपलोड की गईं। इस अभियान का मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की एक विशेष 'तिरंगा बाइक रैली' है। 'तिरंगा बाइक रैली' 13 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जायेगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Participate in the Har Ghar Tiranga Campaign from 9th to 15th August by uploading your selfie with the national flag. Learn about the Har Ghar Tiranga Abhiyan, how to join, and steps to upload your selfie. Celebrate India's spirit of patriotism and unity!
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+