Election Dates Of 5 States Announced: जानें नवंबर में होंगी कौन सी परीक्षाएं और चुनाव संबंधी अन्य जानकारी

Election Dates Of 5 States Announced: भारत निर्वाचन आयोग ने आने वाले दिनों में देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है। सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चुनाव आयोग ने अगले महीने होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

जानें नवंबर में होंगी कौन सी परीक्षाएं और चुनाव संबंधी अन्य जानकारी

नवंबर माह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। इन पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव के फेस भी निर्धारित किये गये हैं। नवंबर महीने में मतदान 7 तारीख से शुरू होगी, जो कि 30 नवंबर तक चलेगी। मिजोरम में 7 नवंबर को, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, पहले चरण में मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण मं 17 नवंबर को मतदान होंगे।

इस लेख में भारत में चुनाव आयोजन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही नवंबर के महीने में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की भी जानकारी दी जा रही है। आने वाले महीने में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं की आधिसूचनाएं जारी की जानी है, इससे संबंधित भी जानकारी यहां पेश की जा रही है। यहां छात्रों के लिए संक्षिप्त में चुनाव नॉलेज भी दिया जा रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में 230 निर्वाचन क्षेत्रों से विधायक चुने जायेंगे जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान विधानसभा में 200 सीटों पर प्रतिनिधियों का चुनाव किया जायेगा। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से होगा।

वहीं 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में, दो चरणों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा सीधी टक्कर के लिए पूरी तरह तैयार है। देश की दोनों ही बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में पैर जमाने की कोशिश करेंगी, जिसका नेतृत्व वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट कर रहा है।

पांच राज्यों में चुनाव तिथि

  • मिजोरम - 7 नवंबर 2023
  • मध्यप्रदेश - 17 नवंबर 2023
  • राजस्थान - 23 नवंबर 2023
  • तेलंगाना - 30 नवंबर 2023
  • छत्तीसगढ़ - 7 नवंबंर और 17 नवंबर 2023(दो चरणों में)
  • चुनाव नतीजों की घोषणा - 03 दिसंबर 2023

Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi: भारत ने रचा इतिहास, मून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब

विधानसभा चुनाव क्या है?

विधानसभा चुनाव भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विधानसभा चुनाव को राज्य चुनाव भी कहा जाता है। विधान सभा चुनाव राज्य विधान सभाओं के सदस्यों का चुनाव करने के लिए आयोजित किये जाते हैं। दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी विधान सभा है, जो इस संदर्भ में राज्यों के समान कार्य करती है।

विधानसभा चुनाव भारत की लोकतांत्रिक संरचना का एक बुनियादी पहलू है, जो नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने की अनुमति देता है। इन प्रतिनिधियों का चुनाव आगामी पांच वर्षों के लिए किया जाता है जो अपने कार्यकाल के दौरान संबंधित राज्यों के विकास और शासन की दिशा में काम करते हैं। इस पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होते ही चुनाव आयोग द्वारा फिर से राज्य के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान आयोजित किया जाता है।

जानें नवंबर में होंगी कौन सी परीक्षाएं और चुनाव संबंधी अन्य जानकारी

छात्रों के लिए चुनाव नॉलेज (Election Knowledge for Students)

राज्य विधान सभा और सदस्य: राज्य विधान सभा में विधान सभा के सदस्य शामिल होते हैं, जिन्हें विधायक कहा जाता है।
निर्वाचन क्षेत्र: प्रत्येक राज्य को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता विधान सभा के लिए एक प्रतिनिधि चुनते हैं।
पांच साल का कार्यकाल: विधानसभा चुनाव आम तौर पर हर पांच साल में होते हैं। हालांकि, वास्तविक कार्यक्रम भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है।
नीति निर्माण: विधायक राज्य-स्तरीय नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे भारत के संविधान की राज्य सूची के तहत विषयों से संबंधित कानूनों पर चर्चा करते हैं और पारित करते हैं।
शासन: राज्य विधानसभा में बहुमत वाली पार्टी या गठबंधन सरकार बनाती है। बहुमत दल का नेता मुख्यमंत्री बनता है, जो राज्य सरकार का मुखिया होता है।
वित्तीय मामले: विधानसभा राज्य के बजट और वित्तीय मामलों पर चर्चा करती है और उन्हें मंजूरी देती है।
मतदान के लिए पात्रता: भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक विधानसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं।
मतदान प्रणाली: भारत फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का पालन करता है। जिस उम्मीदवार को किसी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक वोट मिलते हैं, उसे उस क्षेत्र का विधायक चुना जाता है।
एकाधिक दल: विभिन्न विचारधाराओं और हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राजनीतिक दल विधानसभा चुनावों में भाग लेते हैं।
गठबंधन: कभी-कभी, राजनीतिक दल विधानसभा में बहुमत सुरक्षित करने के लिए चुनाव पूर्व या चुनाव के बाद गठबंधन बनाते हैं।
चुनाव आयोग की भूमिका: भारत का चुनाव आयोग एक स्वायत्त और निष्पक्ष निकाय है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उत्तरदायी है। यह मतदाता पंजीकरण, उम्मीदवार नामांकन और मतदान प्रक्रिया सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करता है।
राज्यपाल की भूमिका: चुनाव के बाद राज्य का राज्यपाल बहुमत वाली पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। यदि किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, तो चुनाव के बाद गठबंधन हो सकता है या, कुछ मामलों में, स्थिर सरकार बनने तक राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।

deepLink articlesAditya-L1 GK Quiz in Hindi: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 से जुड़े MCQ प्रश्नों की करें तैयारी

नवंबर के माह में भारत में आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाएं और अधिसूचनाएं जारी होने की तिथि (Important Exam Dates in November 2023)

टीएसपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा तिथि संशोधन के बाद परीक्षा की संशोधित तिथि 2 और 3 नवंबर 2023 को निर्धारित है। विभिन्न पदों के लिए कुल 783 रिक्तियां जारी की गईं। तेलंगाना राज्य पीएससी ग्रुप 2 रिक्तियों के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है।

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा आगामी 2 नवंबर 2023 को आयोजित की जायेगी। एसएससी सीएचएसएल सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों के लिए उच्च माध्यमिक योग्य छात्रों का चयन करने के लिए आयोजित एक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा है। एसएससी सीएचएसएल का पूरा नाम कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा है।

ओपीएससी जूनियर सहायक लिखित परीक्षा 4 और 5 नवंबर 2023 को आयोजित की जायेगी। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट पद के लिए 33 रिक्तियों के लिए उक्त परीक्षा आयोजित की जायेगी। इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ मुख्य 2023 परीक्षा 05 नवंबर, 2023 को आयोजित की जायेगी। भारतीय बैंकों में प्रोबेशनरी अधिकारी के चयन के लिए आईबीपीएस पीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं।

कैट (Common Admission Test) 2023 परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को आयोजित की जायेगी। कैट परीक्षा हर साल भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) द्वारा अपने प्रमुख स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।

यूपीएससी सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई 2024 अधिसूचना आगामी 29 नवंबर, 2023 को जारी की जायेगी। इस संबंध में सभी महत्वपूर्ण अपडेट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी।

आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक 2023 परीक्षा 30 और 31 दिसंबर 2023 को आयोजित की जायेगी। भारतीय बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारी के चयन के लिए आईबीपीएस पीओ परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल हैं।

यूपीएससी भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 - 26 नवंबर 2023 (रविवार) को जारी की जा सकती है।

deepLink articlesMCQ Quiz on PM Narendra Modi in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आप कितना जानते हैं? चेक करें अपनी नॉलेज

deepLink articlesWorld Teachers Day 2023: जानिए विश्व शिक्षक दिवस और भारतीय शिक्षक दिवस में क्या अंतर है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In this article, some important information related to organizing elections in India is being given. Along with this, information about the examinations to be held in the month of November is also being given. Brief election knowledge is available for students along with information about notifications of some important examinations in the coming month. Election Dates Of 5 States Announced: Know Upcoming Exams In November and Other Election Related Information
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+