CUET PG 2023 City Intimation Slip: पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2023 की परीक्षा का आयोजन 5 जून 2023 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एनटीए सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप 31 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगा।
सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी करने की तिथि को लेकर आधिकारिक तौर पर सूचना जारी की गई है। ये सूचना यूजीसी प्रमुख ममिडला जगदीश कुमार द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से जारी की गई है। उन्होंने सीयूटीईटी पीजी सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप की जानकारी देते हुए कहा कि "एनटीए 5 जून से शुरू होने वाले सीयूईटी-पीजी के लिए 31 मई को शहर की सूचना पर्चियां जारी करने पर काम कर रहा है।"
सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथि
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षा का आयोजन 5 जून से 12 जून तक किया जाएगा। परीक्षा की तिथि क्रमशः इस प्रकार है - 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12। जिसका एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन भारत के केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश देने के लिए किया जा रहा है।
सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2023 सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवारों को एमसीक्यू प्रश्नों के उत्तर दर्ज करना हैं। परीक्षा को 2 सेक्शन में बांटा गया है सेक्शन ए और बी। जिसमें सेक्शन ए में कुल 25 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 75 प्रश्न होंग। दोनों को मिलाकर परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होगी।
सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
1. एक बार सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए गए 'CUET PG 2023 Information Slip' के लिंक पर क्लिक करना है।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. इस पेज पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करना है।
5. अब, आपके सामने सिटी इंटिमेशन स्लिप आ जाएगी।
6. उम्मीदवार अपनी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी विषय आधारित सिलेबस पीडीएफ करें डाउनलोड