CGBSE Board Result 2024 Date and Time: यूपी, बिहार, झारखंड मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों द्वारा बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 तिथि, समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10, 12 के रिजल्ट गुरुवार 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे।
सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा results.cg.nic.in और cg.results.nic.in पर भी चेक किए जा सकते हैं।
कितने छात्रों ने दी छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024
मालूम हो कि राज्य में लगभग 8 लाख छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के कुल 8 लाख छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
CGBSE 10th, 12th Results 2024 download direct link
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 कब आयोजित हुई?
छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा बीते 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं या हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 कैसे जांचें
छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 स्कोर जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध सीजीबीएसई कक्षा 12वीं, 10वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
चरण 5: परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास रखें।