CGBSE Results 2023 Live- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम हुए cgbse.nic.in पर जारी, देंखे लाइव अपडेट

CGBSE Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अभी थोड़ी ही देर मेंं शिक्षा विभाग द्वारा प्रेसवार्ता में घोषित किए जाएंगे। 2023 में कौन 10वीं का टॉपर होगा, कौर 12वीं का टॉपर होगा, कितने प्रतिशत छात्र पास होंगे, किस जिले में कौन टॉपर होगा, कैसे रिजल्ट डाउनलोड करें और इस वर्ष क्या नया रहा, ये सारी जानकारी आप यहां ताज़ा अपडेट के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

CGBSE Results 2023 Live- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम हुए cgbse.nic.in पर जारी, देंखे लाइव

परिणाम की घोषणा के बाद, जिन छात्रों ने परीक्षा दी हैं वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस या डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारिक पोर्टल पर 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम आज अपलोड कर दिए जाएंगे।

CGBSE Results 2023 वेबसाइट का लिंक

cgbse.nic.in, results.cg.nic.in, vidia.cgbse.nic.in

सीजी बोर्ड परिणाम से जुड़े ताज़ा अपडेट यहां देखें-

  • May 10, 2023 1:25 PM
    CGBSE 10वीं 12वीं टॉपर को मिलेगा हेलीकॉप्टर टूर

    छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर को मिलेगा हेलीकॉप्टर टूर

  • May 10, 2023 12:47 PM
    शिक्षा मंत्री ने कहा बेहतर रिजल्ट रहा

    छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 बेहतर रहा है। कोरोना काल के बाद अब फिर से स्कूलोंं की स्थिति की ठीक हो गई है।

  • May 10, 2023 12:43 PM
    सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं में बालिकाओं ने मारी बाजी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट में इस साल भी बालिकाओं ने मारी बाजी।

  • May 10, 2023 12:36 PM
    सीजी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2023

    रैंक 1- राहुल यादव (98.83%), रैंक 2- सिंकदर यादव (98.67%), रैंक 3- जशपुर के सूरज पैंकरा

  • May 10, 2023 12:32 PM
    सीजी बोर्ड 12वीं कक्षा सेकेंड टॉपर विवेक अग्रवाल

    12वीं कक्षा में इस साल सीजी बोर्ड में विवेक अग्रवाल ने दूसरी रैंक हासिल की है। ये आगे चलकर CA बनना चाहते हैं।

  • May 10, 2023 12:29 PM
    सीजी बोर्ड 10वीं में दूसरा स्थान हासिल किया सिंकदर ने

    10वीं क्लास सेंकेड टॉपर सिंकदर आगे चलकर नीट क्लिर करना चाहते हैं। और एमबीबीएस में एडमिशन लेकर डॉक्टर बनना चाहते हैं।

  • May 10, 2023 12:25 PM
    छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री ने दिया असफल छात्रों का हौसला

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो छात्र असफल रहे हैं, वे निराश मत हों, आगे बहुत बड़ा भविष्‍य है, जिसमें वो अपनी मेहनत के बल पर उज्जवल करियर खोज सकते हैं।

  • May 10, 2023 12:23 PM
    सीजी बोर्ड टॉपरों को मिलेगी जॉय राइड

    शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह ने कहा कि टॉपर छात्रों को इस साल भी जॉय राइड करायी जायेगी

  • May 10, 2023 12:22 PM
    सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 पास प्रतिशत

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में 75% रहा कुल पास प्रतिशत।

  • May 10, 2023 12:17 PM
    सीजीबीएसई 12वीं की टॉपर विधि भोसले

    रायगढ़ की विधि भोसले बनीं 12वीं की टॉपर। आगे चलकर बनना चाहती है एग्रीकल्चर साइंटिस्ट।

  • May 10, 2023 12:12 PM
    सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें

    चरण 1: Results.cg.nic.in पर जाएं। चरण 2: अब, कक्षा 10 या 12 परिणामों पर जाएं। चरण 3: अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर के साथ लॉगिन करें। चरण 3: अपने मार्क्स देखें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • May 10, 2023 11:50 AM
    सीजी बोर्ड 12वीं टॉपर 2022

    रैंक 1: खुशबू वाधवनी (अंक- 482)| रैंक 2: रितेश कुमार साहू (अंक- 478)| रैंक 3: वरशा देवांगन, संजना वर्मा (अंक- 471)

  • May 10, 2023 11:21 AM
    सीजी बोर्ड 10वीं टॉपर 2022

    रैंक 1- सुमन पटेल, सोनाली बाला (अंक- 592)| रैंक 2- शिफ़ा शाह, दामिनी वर्मा (अंक- 589)| रैंक 3- जय प्रकाश कश्यप, मुस्कान अग्रवाल, काहेफ अंजुम, कमलेश सरकार (अंक- 589)

  • May 10, 2023 11:02 AM
    ट्रांसजेंडर छात्रों को भी परिणाम का इंतजार

    सरकार ने ट्रांसजेंडर छात्रों को भी आवेदन शुल्क छोड़ कर बाकी सभी शुल्कों में छूट प्रदान की। इन छात्रों को भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

  • May 10, 2023 10:55 AM
    दृष्टिबाधितों के लिए लेखक की व्यवस्था

    बोर्ड के नियमानुसार इस साल भी दष्टिबाधित छात्रों के लिए लेखक की व्यवस्था की गई। मालूम हो कि नियम के अनुसार लेखक एक कक्षा कम का होता है। यानि 10वीं के लिए 9वीं का छात्र पेपर लिखता है और 12वीं के लिए 11वीं का।

  • May 10, 2023 10:53 AM
    दृष्टिबाधितों को डेढ़ घंटे का अधिक समय

    इस साल परीक्षा में दृष्टिबाधित एवं मानसिक रूप से दिव्यांग छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में डेढ़ घंटे का अधिक समय प्रदान किया गया।

  • May 10, 2023 10:52 AM
    दिव्यांग छात्रों को मिली छूट

    इस साल राज्य सरकार ने 21 प्रकार के दिव्यांग छात्रों को आवेदन शुल्क छोड़ कर बाकी सभी चीजों में छूट प्रदान की। इन छात्रों का परिणाम भी आज ही घोषित होगा।

  • May 10, 2023 10:49 AM
    42 स्कूलों को मिली मान्यता

    शैक्षिक वर्ष 2022-23 में सरकार ने कुल 42 अशासकीय स्कूलों को सशर्त मान्यता दी। इस हिसाब से अस साल दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों की संख्‍या भी अधिक है।

  • May 10, 2023 10:48 AM
    तीन स्कूलों की छिनी थी मान्यता

    इस वर्ष शिक्षा की खराब गुणवत्ता और मानकों पर खरे नहीं उतरने पर प्रशासन ने तीन स्कूलों की मान्यता रद्द की थी। पहला बालोद से, दूसरा दुर्ग से और तीसरा सरगुजा से था।

  • May 10, 2023 10:45 AM
    मार्च में हुई थीं परीक्षाएं

    इस वर्ष दसवीं की परीक्षाएं 2 मार्च को शुरू हुई थीं और 24 मार्च को संपन्न हुई थीं। वहीं वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चली थीं।

  • May 10, 2023 10:42 AM

    छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणमा आप डिजलीॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए ऊपर लिंक पर क्लिक करें।

  • May 10, 2023 10:41 AM
    कुछ ही देर में प्रेसवार्ता

    बोर्ड के प्रमुख अधिकारी परिणाम को घोषित करने के लिए अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। बहुत जल्द प्रेसवार्ता शुरू होगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CGBSE Results 2023 Live- 10th, 12th Results of Chhattisgarh Board Results are getting announced today. Here is the latest updates and Toppers List.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+