CBSE Term 2 Date Sheet 2022 सीबीएसई की फेक डेट शीट वायरल, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

CBSE Term 2 Date Sheet 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक टर्म 2 के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 डेट शीट जारी नहीं की है। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 कक्षा 10 12 के लिए अभी जारी नहीं हुआ

By Careerindia Hindi Desk

CBSE Term 2 Date Sheet 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक टर्म 2 के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 डेट शीट जारी नहीं की है। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 कक्षा 10 12 के लिए अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फेक सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट 2022 वायरल हो रही है। सीबीएसई बोर्ड ने इस फेक टाइम टेबल 2022 का खंडन करते हुए, आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

CBSE Term 2 Date Sheet 2022 सीबीएसई की फेक डेट शीट वायरल, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बोर्ड ने सीबीएसई परीक्षा 2022 के नकली नोटिस पर छात्रों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। दरअसल यह फर्जी नोटिस 24 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 4 मई 2022 से शुरू होंगी। स्कूलों को 1 मार्च 2022 तक कक्षा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन करके अंक जमा करने की अनुमति है।

बोर्ड ने इस फर्जी नोटिस को खारिज करते हुए कहा कि कुछ माइक्रो-ब्लॉगिंग पर छात्रों को भ्रमित करने के लिए सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 की फर्जी डेट शीट वायरल की जा रही है। बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है, ऐसे में छात्रों को सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी सीबीएसई डेट शीट 2022 पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दो-टर्म में आयोजित कर रहा है। बोर्ड ने पहले ही नवंबर-दिसंबर 2021 में सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षाएं आयोजित की हैं। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2022 कक्षा 10वीं 12वीं स्कोरकार्ड जल्द जारी किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं टर्म 2 परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अलग से सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 2 डेट शीट 2022 जारी की जाएगी।

बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए सैंपल पेपर जारी किए थे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह सीबीएसई टर्म 2 डेटशीट 2022 के आधिकारिक अपडेट के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और करियर इंडिया पर विजिट कर सकते हैं।

deepLink articlesCBSE Board Exam 2022 सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा को लेकर फेक न्यूज वायरल, नोटिस जारी

deepLink articlesEducation Budget 2022 In Hindi शिक्षा बजट 2022 में क्या क्या मिला जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE Term 2 Date Sheet 2022 : The Central Board of Secondary Education has not yet released the CBSE Class 10th and Class 12th Exam 2022 Date Sheet for Term 2 yet. Fake CBSE 10th 12th Date Sheet 2022 is going viral on social media.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+