CAT 2023 Admit Card Revised: कैट 2023 प्रवेश पत्र कब जारी किया जायेगा? कैसे करें डाउनलोड? अन्य विवरण

CAT 2023 Admit Card Revised: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), लखनऊ ने आधिकारिक तौर पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) एडमिट कार्ड 2023 रिलीज की तिथि बदल दी गई है। कैट 2023 परीक्षा प्रवेश पत्र अब 7 नवंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट - www.iimcat.ac.in पर जारी किये जायेंगे। बता दें कि कैट 2023 एडमिट कार्ड पूर्व में 25 अक्टूबर को जारी होने वाले थे।

CAT 2023 Admit Card Revised: कैट 2023 प्रवेश पत्र कब जारी किया जायेगा? कैसे करें डाउनलोड? अन्य विवरण

आपको बता दें कि देश भर के 21 आईआईएम और 1,200 से अधिक बी-स्कूलों द्वारा प्रस्तावित एमबीए और पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आगामी 26 नवंबर 2023 को कैट 2023 परीक्षा आयोजित की जा रही है।

आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in पर दी गई परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कैट 2023 एडमिट कार्ड आगमी 7 नवंबर 2023 को जारी किए जायेंगे। वेबसाइट पर कैट 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए लिंक सक्रिय किये जाने के बाद, उम्मीदवार कैट 2023 कॉल लेटर पर अपने नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य प्रासंगिक जानकारियों की जांच कर सकेंगे।

CAT 2023 admit card download link

CAT Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

कैट 2023 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर जाएं
चरण 2: 'कैट 2023 एडमिट कार्ड' लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
चरण 3: अपना लॉग इन विवरण अर्थात अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: कैट 2023 हॉल टिकट में दिये गये सभी व्यक्तिगत विवरणों को अच्छे से जांच लें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए कैट 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें

नोट: परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड ले जाएं

CAT 2023 Admit Card Date कैट एडमिट कार्ड

कैट 2023 एडमिट कार्ड आगमी 7 नवंबर 2023 को जारी किए जायेंगे। कैट 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिलती है। इसमें आपकी परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और साथ ही परीक्षा केंद्र जैसे महत्वपूर्ण विवरण होते हैं।

एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश भी होते हैं। इसलिए एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। अतः अंतिम समय की किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए पहले से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना सुनिश्चित करें।

CAT 2023 Hall Ticket परीक्षा कार्यक्रम

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कैट 2023 हॉल टिकट 7 नवंबर 2023 को जारी किए जायेंगे। कैट 2023 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। कैट 2023 परीक्षा आगामी 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम का पूर्ण विवरण निम्नलिखित है-

सुबह - सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
दोपहर - दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
शाम - शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

CAT 2023 Hall Ticket किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?

कैट 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सभी मुद्रित सूचनाओं जैसे, नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र समेत अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की जांच अवश्य कर लें। यदि आपको अपने व्यक्तिगत विवरण या परीक्षा जानकारी में कोई विसंगति या गलती दिखाई देती है, तो बिना किसी विलंब के कैट हेल्पडेस्क को इसकी रिपोर्ट करें। परीक्षा के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए गलतियों को जल्द ही सुधारना आवश्यक है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CAT 2023 Admit Card Revised: Indian Institute of Management (IIM), Lucknow has officially changed the Common Admission Test (CAT) Admit Card 2023 release date. CAT 2023 exam admit card will now be released on 7th November 2023 on the official website – www.iimcat.ac.in. Let us tell you that CAT 2023 admit card was earlier scheduled to be released on October 25.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+