BSEB Board 12 Result 2024: आज जारी हो सकते हैं कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम, कैसे चेक करें रिजल्ट

BSEB Board class 12 Result 2024 Releasing Today: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आज यानी कि 21 मार्च को बिहार बोर्ड इंटर या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बीएसईबी कक्षा 12वीं के नतीजे होली से पहले घोषित किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि, बिहार शिक्षा विभाग, बिहार बोर्ड के अधिकारियों की ओर से या फिर आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषणा की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम से संबंधिक अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी के एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) का अनुसरण कर सकते हैं।

BSEB Board 12 Result 2024: आज जारी हो सकते हैं कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम, कैसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन कब किया गया?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2024, पिछले महीने 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। बिहार बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी फरवरी के महीने में जारी की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 अंक और व्यावहारिक मूल्यांकन में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

आपको बता दें पिछले वर्षों के परिणाम तिथि रुझानों के अनुसार,बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा अमूमन मार्च के अंत में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किया जाता है। जो छात्र बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। राज्य भर के 1523 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में कुल 13,04,352 छात्र उपस्थित हुए थे।

बीएसईबी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम तिथि | Bihar Board Class 12 result Date

पिछले रुझानों के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 12 इंटर के परिणाम दोपहर में घोषित किए गए। वर्ष 2023 की बात करें तो बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा रिजल्ट 21 मार्च दोपहर 2.30 बजे जारी किया गया। वहीं वर्ष 2022 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 16 मार्च दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर बोर्ड द्वारा जारी किया गया। इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम (Bihar Board 12th Result 2024 Date) संभवतः 20 से लेकर 25 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और बीएसईबी की आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडिल देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम: वर्ष और तारीख

  • 2023: 21 मार्च
  • 2022: 16 मार्च
  • 2021: 26 मार्च
  • 2020: 24 मार्च
  • 2019: 30 मार्च
  • 2018: 6 जून
  • 2017: 30 मई
  • 2016: 28 मई

बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 डाउनलोड के चरण|Bihar Board Class 12 result

जैसे ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 लिंक सक्रिय किया जाता है, छात्र नीचे दिए गये आसान चरणों का उपयोग करके अपना बीएसईबी इंटर परिणाम 2024 देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं -

चरण 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2: बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर जाएँ।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें
चरण 4: बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 रोल नंबर और रोल कोड और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar School Examination Board (BSEB) is expected to declare the results of Bihar Board Inter or Class 12th Board Exam 2024 today i.e. on March 21. According to various media reports, Bihar BSEB Class 12th results are expected to be declared before Holi. BSEB Board 12 Result 2024 release date, time how and where to check Bihar Board Class 12 result
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+