Bank Holidays in December 2023: जानें दिसंबर महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in December 2023: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) द्वारा दिसंबर माह के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें आईबीआई द्वारा उन तिथियों का उल्लेख किया गया है, जिन पर दिसंबर में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। दिसंबर माह के कैलेंडर में बैंकों के 18 दिनों की छुट्टियों का उल्लेख है।

दिसंबर 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची यहां देखें

बैंक की छुट्टियां राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 1881 के परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत सूचीबद्ध की जाती हैं। भारत में तीन राष्ट्रीय छुट्टियां मनाई जाती हैं, यानी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), और 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) को।

दिसंबर 2023 में पांच त्योहारी छुट्टियों के साथ-साथ देश में बैंक 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बंद रहेंगे। इस कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में कुल छुट्टियां 18 दिन हो जायेंगी (December Bank Holidays List 2023)। बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं। पहला प्रकार राजकीय अवकाश और दूसरा राष्ट्रीय अवकाश होता है। राज्य की छुट्टियां केवल राज्य-विशिष्ट होती हैं, जो इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किस राज्य में रहते हैं। राज्य विशेष के तहत बैंक की छुट्टियां हो भी सकती हैं और नहीं भी। जबकि राष्ट्रीय छुट्टियां वे होती हैं, जिन पर देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं।

यहां दिसंबर माह में बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची दी जा रही है। इस सूची के अनुसार आप अपने बैंक संबंधी कार्यों को प्लान कर सकते हैं और बैंक की छुट्टियों के दिन बैंक जाने से बच सकते हैं। आइए जानें दिसंबर माह में किन तिथियों को बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची देखें |(Bank Holidays in December 2023)

1 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार): राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड)
3 दिसंबर 2023 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
4 दिसंबर, 2023 (सोमवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा)
9 दिसंबर 2023 (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
10 दिसंबर 2023 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
12 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (मेघालय)
13 दिसंबर, 2023 (बुधवार): लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)
14 दिसंबर, 2023 (गुरुवार): लासूंग/नामसूंग (सिक्किम)
17 दिसंबर 2023 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
18 दिसंबर, 2023 (सोमवार): यू सोसो थाम की पुण्यतिथि (मेघालय)
19 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): गोवा मुक्ति दिवस या गोवा लिबरेशन डे (गोवा)
23 दिसंबर 2023 (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
24 दिसंबर 2023 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
25 दिसंबर, 2023 (सोमवार): क्रिसमस (पूरे भारत में)
26 दिसंबर, 2023 (मंगलवार): क्रिसमस (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय)
27 दिसंबर, 2023 (बुधवार): क्रिसमस (नागालैंड)
30 दिसंबर, 2023 (शनिवार): यू किआंग नांगबाह (मेघालय)
31 दिसंबर 2023 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bank Holidays in December 2023: The calendar for the month of December has been released by the Reserve Bank of India i.e. RBI. In this, the dates on which banking operations will remain closed in December have been mentioned by IBI. 18 days of bank holidays are mentioned in the calendar for the month of December.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+