ARO जम्मू एग्नीवीर रैली 2023 के लिए नवंबर में होगा शारीरिक परीक्षण, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

ARO Jammu Agniveer Rally 2023: भारतीय सेना बोर्ड ने अग्निवीर ARO जम्मू 2023 भर्ती के लिए 16 फरवरी 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। जिसके लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास छात्र ऑनलाइन आवेदन किया। अग्निवीर भर्ती ARO जम्मू 2023 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 रखी गई थी। जिसके बाद 17 अप्रैल 2023 से इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और मई में लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया।

अग्नीवीर ARO जम्मू 2023 भर्ती रैली के लिए लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब 21 नवंबर 2023 से 2 दिसंबर 2023 तक शारीरिक परीक्षण देना होगा। शारीरिक परीक्षण में पास हुए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा और फिर अपने दस्तवाजों की जांच करानी होगी। जिसके बाद अग्नीवीर ARO जम्मू 2023 भर्ती रैली में चयनित हुए उम्मीदवारों का फाइनल परिणाम फरवरी 2024 में जारी किया जाएगा।

ARO जम्मू एग्नीवीर रैली 2023 के लिए नवंबर में होगा शारीरिक परीक्षण, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

बता दें कि पीटीआई ने आज 25 सितंबर 2023 को जम्मू के रणबीर सिंह पुरा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास आगामी 'अग्निवीर' भर्ती रैली के लिए शारीरिक अभ्यास करते युवाओं की फोटो जारी की है।

दरअसल, अग्निपथ योजना की शुरुआत रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा विभिन्न सैन्य सेवाओं में चार साल की सैन्य ड्यूटी वाले युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2023 जारी करने के लिए की गई थी। अग्निवीर पद के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल है। शारीरिक परीक्षण से संबंधित अत्यधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

भारतीय सेना अग्निवीर में भर्ती होने के लिए शारीरिक परीक्षण मानदंड 2023 क्या है?

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में चयन के लिए शारीरिक परीक्षण (एपीटी) शामिल है। एपीटी भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक किसी भी सैनिक के लिए चयन प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। यहां 2023 एपीटी मानदंड नीचे दिए गए हैं:

ऊंचाई (Height)

  • पुरुष - 165 cm
  • महिला (एसटी) - 157 cm

छाती (Chest)

  • पुरुष - 78 - 82 cm

दौड़ (Race)

  • पुरुष - 7 मिनट में 1600 मीटर
  • महिला - 5 मिनट में 800 मीटर

लंबी छलांग (Long Jump)

  • पुरुष - 12 फीट 6 इंच
  • महिला - 9 फीट

उछाल (High Jump)

  • पुरुष - 3 फीट 6 इंच
  • महिला - 3 फीट
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ARO Jammu Agniveer Rally 2023: Candidates who have passed the written examination for Agniveer ARO Jammu 2023 Recruitment Rally will now have to appear for the physical test from 21 November 2023 to 2 December 2023. Candidates who qualify the physical test will have to undergo medical test and then get their documents checked.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X