AP Inter Supplementary Result OUT: आंध्र प्रदेश इंटर पूरक परीक्षा रिजल्ट घोषित, कैसे चेक करें रिजल्ट?

AP Inter Supplementary Result 2024 OUT: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट सीधा लिंक एक्टिव होने के बाद अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

AP Inter Supplementary Result OUT: आंध्र प्रदेश इंटर पूरक परीक्षा रिजल्ट घोषित, कैसे चेक करें रिजल्ट

इस साल आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बीते 24 मई से 1 जून 2024 तक आयोजित की गईं। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश या बीआईईएपी द्वारा ये परीक्षाएं प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए आंध्र प्रदेश में 861 केंद्रों पर आयोजित की गईं। इस साल कुल 5,03,459 उम्मीदवारों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां या आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें। 12 अप्रैल को घोषित एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के सार्वजनिक परीक्षा परिणामों में प्रथम वर्ष के सामान्य उम्मीदवारों के लिए 67 प्रतिशत उत्तीर्ण दर और द्वितीय वर्ष के सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए 78 प्रतिशत उत्तीर्ण दर दिखाई गई।

आंध्र प्रदेश इंटर पूरक रिजल्ट 2024 कैसा रहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामान्य स्ट्रीम से द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 1,15,319 उम्मीदवारों में से 68,070 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। आंध्र प्रदेश इंटर पूरक परीक्षा सेकेंड ईयर में 59 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है। एपी इंटर परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 अंक और कुल मिलाकर 35% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। एपी इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण, विषयवार अंक, पास/फेल स्थिति, डिवीजन और प्राप्त ग्रेड जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश इंटर पूरक परीक्षा रिजल्ट जाँच करने के लिए सीधा लिंक

आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

आंध्र प्रदेश इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 तक चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन आईडी, जन्म तिथि और रोल नंबर तैयार रखना होगा। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की आधिकारिक वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश इंटर पूरक परीक्षा परिणाम देखने के लिए इन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होती है।

एपी इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के चरण

एपी इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए परीक्षार्थी नीचे दिये गये चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट BIEAP bieap.gov.in/ या https://bieap.apcfss.in/ पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 'आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024' पर क्लिक करें
चरण 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें
चरण 5: आपका एपी इंटर सप्लाई रिजल्ट 1 या 2 वर्ष स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AP Inter Supplementary Result 2024 for 2nd Year Released. Find out how to download your AP Inter supplementary marksheet online, and check the latest updates.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X