AILET 2024 एडमिट कार्ड 24 नवंबर को होंगे जारी, एनएलयू दिल्ली वेबसाइट से करें डाउनलोड

AILET 2024 Admit Card: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने AILET 2024 ए़डमिट कार्ड जारी होने की तारीख बढ़ा दी है। AILET 2024 एडमिट कार्ड अब 24 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। इससे पहले ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2024 एडमिट कार्ड 20 नवंबर, 2023 को जारी होने वाला था।

AILET 2024 एडमिट कार्ड 24 नवंबर को होंगे जारी, एनएलयू दिल्ली वेबसाइट से करें डाउनलोड

AILET 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि AILET 2024 परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाली है। जिसमें प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड 2023 होना आवश्यक है। AILET 2024 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।

AILET एडमिट कार्ड 2024 कैसे करें डाउनलोड?

AILET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।

AILET 2024 परीक्षा केंद्र कहां हैं?

AILET 2024 परीक्षा बेंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम में आयोजित की जाएगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AILET 2024 Admit Card Out: National Law University Delhi has extended the date of release of AILET 2024 admit card. AILET 2024 Admit Card will now be released on 24th November 2023. Earlier, All India Law Entrance Test (AILET) 2024 admit card was scheduled to be released on November 20, 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+