69th National Film Awards 2023: आलिया, कृति, पंकज त्रिपाठी और अल्लु अर्जुन समेत अन्य कई सम्मानित, देखें List

69th National Film Awards 2023 List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2021 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को प्रदान किया गया।

आलिया, कृति, पंकज त्रिपाठी और अल्लु अर्जुन समेत अन्य कई सम्मानित, देखें List

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चन्द्र, जूरी के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमा, आत्मविश्वास और मौलिकता से ओत-प्रोत महिला की पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्में ऐसी चुनीं जिनमें उनकी भूमिकाओं ने आमतौर पर महिलाओं से जोड़ी जाने वाली कई सीमाओं को तोड़ा। वहीदा जी ने एक मिसाल कायम की है कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को खुद भी पहल करनी चाहिये।

भारत की विवधता को दर्शाता है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह भारत की विविधता और उसमें निहित एकता की तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित प्रतिभाशाली लोगों ने कई भाषाओं, क्षेत्रीय विशेषताओं, सामाजिक मान्यताओं, उपलब्धियों और समस्याओं को सार्थक अभिव्यक्ति दी है और यह कि इन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई पीढ़ियों और वर्गों के लोग एक साथ आए हैं।

फिल्म जगत और कलाकारों को परिवर्तन का वाहक बताते हुए, उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज की विविध वास्तविकता का जीवंत परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा हमारे समाज का एक दस्तावेज भी है और उसे बेहतर बनाने का एक माध्यम भी और उनका काम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिभा से समृद्ध इस देश में सिनेमा से जुड़े लोग विश्वस्तरीय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते रहेंगे और फिल्में विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।

भारतीय फिल्म उद्योग पर गर्व: अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय फिल्म उद्योग पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि आज कुछ भी क्षेत्रीय नहीं है, यदि सामग्री अच्छी हो तो क्षेत्रीय सामग्री को भी वैश्विक स्तर पर दर्शक मिलेंगे। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के बारे में बोलते हुए, ठाकुर ने कहा कि चूंकि भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे जाती हैं, इसलिए इसी प्रकार की प्रसिद्धि का दावा उनके संदर्भ में भी है। उन्होंने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी।

नेशनल फिल्म अवार्ड की जूरी में कौन कौन थीं शामिल?

जूरी में भारतीय सिने-जगत के प्रख्यात फिल्म निर्माता और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। पुरस्कारों की घोषणा केतन मेहता, अध्यक्ष, फीचर फिल्म्स जूरी, वसंत एस साई, अध्यक्ष, गैर-फीचर फिल्म जूरी, यतींद्र मिश्रा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर की उपस्थिति में सिनेमा जूरी द्वारा की गई।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दिया गया है और सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार सृष्टि लखेरा द्वारा निर्देशित एक था गांव को दिया गया है।

द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जबकि आरआरआर को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला है।

अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा (द राइज पार्ट I) में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है, जबकि आलिया भट्ट और कृति सनोन क्रमशः गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार की संयुक्त विजेता बन गई हैं।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची | 69th National Film Awards: Winners List

  • बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री
  • बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन, गोदावरी
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: आरआरआर
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन, पुष्पा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन, मिमी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी, मिमी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भाविन रबारी, छैलो शो
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): शाही कबीर, नयट्टू
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित): संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद, पुष्पा
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत): एमएम कीरावनी, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: काला भैरव, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल, इराविन निज़ल
  • सर्वश्रेष्ठ गीत: चंद्रबोस, कोंडा पोलम का धम धम धम
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम

पुरस्कारों की पूरी सूची नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है-

deepLink articles69th National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
President Draupadi Murmu presented the awards to the winners for the year 2021 at the 69th National Film Awards ceremony held in New Delhi on Tuesday. On this occasion, the prestigious Dadasaheb Phalke Award was presented to Waheeda Rehman. 69th National Film Awards 2023 List: Alia, Kriti, Pankaj Tripathi and Allu Arjun and many others honored, see list
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+