SEBI Recruitment 2024 सहायक प्रबंधक रिक्तियों के लिए आवेदन 13 अप्रैल से, सैलरी 1,49,000 रु प्रतिमाह

SEBI Recruitment 2024 Notification OUT: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, सेबी ने ग्रेड ए सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी किया है। सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अगले माह 13 अप्रैल को उपलब्ध होगा। आपको बता दें सेबी ग्रेड ए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

SEBI Recruitment 2024 सहायक प्रबंधक रिक्तियों के लिए आवेदन 13 अप्रैल से, सैलरी 1,49,000 रु प्रतिमाह

मीडिया जानकारी के अनुसार, सेबी ग्रेड ए वैकेंसी 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी की बात करें तो सेबी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण के तहत यह भर्ती अभियान सामान्य स्ट्रीम, कानूनी स्ट्रीम, सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और आधिकारिक भाषा स्ट्रीम में 97 ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 की घोषणा जल्द ही जारी होने की उम्मीद है और सभी इच्छुक उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी होने पर आवेदन कर सकते हैं। सेबी ग्रेड ए भर्ती प्रक्रिया कई चरण, परीक्षा और साक्षात्कार राउंड शामिल होंगे। सेबी की ओर से विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही इस पर अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत अन्य विवरण के लिए इस लेख को नीचे तक पढ़ें। (SEBI Recruitment 2024 Notification)

SEBI Grade A Recruitment 2024 Notification 2024 PDF सीधा लिंक

SEBI Vacancy 2024 हाइलाइट्स

  • भर्ती संगठन का नाम: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, सेबी
  • भर्ती का नाम: सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 (SEBI Assistant Manager Recruitment Notification 2024)
  • पद का नाम: सहायक प्रबंधक पद
  • नौकरी का प्रकार: सरकारी
  • रिक्तियों की संख्या: 97 पद
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: मार्च 2024
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 13 अप्रैल 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2024
  • आवेदन शुल्क: 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक (श्रेणी के अनुसार)
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, साक्षात्कार
  • वेतनमान: 1,11,000 रुपये से लेकर 1,49,000 रुपये प्रतिमाह तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.sebi.gov.in

SEBI Grade A Assistant Manager Recruitment 2024 आयु सीमा

बता दें सेबी भर्ती 2024 के तहत उपरोक्त भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 31 मार्च 2024 तक 30 वर्ष होनी चाहिये।

SEBI Assistant Manager Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया

सेबी भर्ती 2024 चयन तीन चरणों में किया जायेगा। पहले चरण अर्थात चरण I में एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें दो पेपर होंगे। चरण I में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चरण II के लिए उपस्थित होंगे, जो दो पेपरों की ऑनलाइन परीक्षा के रूप में भी होगा। चरण II में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चरण अर्थी तीसरे चरण या साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

SEBI Vacancy 2024 आवेदन शुल्क

सेबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये सूचना शुल्क देना होगा। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

SEBI Assistant Manager Vacancy 2024 Salary वेतनमान

सेबी ग्रेड "ए" पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन प्रदान किया जायेगा। सेबी ग्रेड ए अधिकारियों का वेतन मूल वेतन और अन्य लाभों जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। अधिसूचना के अनुसार, ग्रेड ए में अधिकारियों का वेतनमान 44500-2500(4)-54500-2850(7)-74450-ईबी-2850(4)- 85850-3300(1)-89150 (17 वर्ष) है। वर्तमान में, इस पैमाने के न्यूनतम स्तर पर मुंबई में राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस), ग्रेड भत्ता, विशेष भत्ता, महंगाई भत्ता, पारिवारिक भत्ता, स्थानीय भत्ता, शिक्षण भत्ता, विशेष ग्रेड भत्ता आदि के लिए सेबी के योगदान सहित सकल पारिश्रमिक आवास के बिना लगभग 149500 रुपये प्रति माह और आवास के साथ 111000 रुपये प्रति माह है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Securities and Exchange Board of India, SEBI has released the notification to fill Grade A Assistant Manager vacancies. The online application link for SEBI Grade A Recruitment 2024 will be available next month on 13th April. SEBI Assistant Manager Recruitment 2024 SEBI Grade A Notification 2024, Vacancy, Eligibility, Fee, Selection Process
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+