RBI Grade B भर्ती 2023 अधिसूचना जारी, 9 मई से होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

RBI Grade B Notification 2023 Out: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी की भर्ती 2023 निकाली गई है। आरबीआई द्वारा ग्रेड बी भर्ती 2023 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। आरबीआई द्वारा जारी इस सूचना के अनुसार ग्रेड बी के 291 पदों की भर्ती निकाली गई है।

RBI Grade B भर्ती 2023 अधिसूचना जारी, 9 मई से होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मई 2023 से शुरू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून 2023 की है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए पूरे 1 माह का समय है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को rbi.org.in पर जाना होगा।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: हाइलाइट्स

आरबीआई ग्रेड बी अधिसूचना - 26 अप्रैल 2023
आरबीआई ग्रेड बी ऑनलाइन आवेदन करें 2023 प्रारंभ - 09 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 09 जून 2023 (शाम 6.00 बजे)
चरण-I परीक्षा के लिए आरबीआई एडमिट कार्ड - 09 जून 2023 (शाम 6.00 बजे)
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - सामान्य चरण- I - ऑनलाइन परीक्षा - 09 जुलाई 2023
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - चरण- II - पेपर I, II और III ऑनलाइन परीक्षा -
30 जुलाई 2023
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - डीईपीआर- चरण I - पेपर - I - ऑनलाइन परीक्षा - 16 जुलाई 2023
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - डीईपीआर- चरण- II - पेपर I, II और III ऑनलाइन परीक्षा - 02 सितंबर 2023
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - डीएसआईएम- चरण I - पेपर - I - ऑनलाइन परीक्षा - 16 जुलाई 2023
ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - डीएसआईएम- चरण I - पेपर - II और III - ऑनलाइन परीक्षा - 19 अगस्त 2023

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: रिक्तियों की जानकारी

अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) (सामान्य) - 222
अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीईपीआर - 38
अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीएसआईएम - 31
कुल - 291

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: शैक्षणिक योग्यता

अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) (सामान्य)

- ग्रेजुएशन पास करने वाला उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीईपीआर
- अर्थशास्त्र / अर्थमिति / मात्रात्मक अर्थशास्त्र / गणितीय अर्थशास्त्र / एकीकृत अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम / वित्त में मास्टर डिग्री
- मास्टर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) डीएसआईएम
- IIT-खड़गपुर से सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/गणितीय अर्थशास्त्र/अर्थमिति/सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री/IIT-बॉम्बे से अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और सूचना विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के मास्टर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट है। जो इस प्रकार है -

एससी/एसटी - 5 वर्ष
ओबीसी - 3 साल
शारीरिक रूप से विकलांग - 10 वर्ष
पीएच + ओबीसी - 13 वर्ष
पीएच + एससी/एसटी - 15 वर्ष

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: सिलेक्शन प्रोसेस

जो उम्मीदवार आरबीआई द्वारा 291 पदों की निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी होना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए पहले आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी मेन की परीक्षा में शामिल होंगे। मेन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसके बाद आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के फाइनल रिजल्ट जारी करेगी।

1. प्रीलिम्स लिखित परीक्षा
2. मेन लिखित परीक्षा
3. साक्षात्कार
4. दस्तावेज़ सत्यापन
5. चिकित्सा परीक्षण

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क - 850 रुपये
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क - 100 रुपये
आरबीआई स्टाफ के लिए आवेदन शुल्क - नहीं है

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023: आवेदन प्रक्रिया

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन बनाना है और फिर आवेदन प्रक्रिया में व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ शैक्षणिक जानकारी भरकर सबमिट करना है और आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी कर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।

deepLink articlesक्या है Work Life Vs Personal Life? आखिर कैसे करें इन्हें बैलेंस, यहां दिए गए है टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBI Grade B Notification 2023 Out: Reserve Bank of India (RBI) has released Grade B Recruitment 2023. Short notice for Grade B Recruitment 2023 has been released by RBI. According to this information released by RBI, recruitment of 291 posts of Grade B has been taken out. The process of application for recruitment will be started from 9th May 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+