माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा ने शिक्षक भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 4619 पदों पर भर्ती की जाएगी। ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार डीएसई की आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in से ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2021 तक है।
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 विवरण
संस्थान: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा
पद का नाम: शिक्षक भर्ती
योग्यता: स्नातक
आवेदन शुरू तिथि: 23 अगस्त 2021
आवेदन अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2021
परीक्षा की तिथि: अक्टूबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट: dseodisha.in
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 पद विवरण
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए हैं।
हिंदी शिक्षक: 2055
संस्कृत शिक्षक: 1304
शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 1260
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए योग्यता
शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को ओडिया में लिखने और पढ़ने दोनों में सक्षम होना चाहिए।
हिंदी शिक्षक: हिंदी विषय में स्नातक की डिग्री और कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवय है।
संस्कृत शिक्षक: संस्कृत विषय में स्नातक की डिग्री और कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवय है।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 12वीं पास का सर्टिफिकेट, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीपीएड, बीपीएड या एमपीएड।
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 31 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी मानदंड के अनुसार आयु सीमा में छुट दी जाएगी।
ओडिशा शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न क्या है?
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए दो खंडों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर एक में सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, करंट अफेयर्स और कंप्यूटर साक्षरता आदि विषय शामिल हैं। जबकि खंड दो में संबंधित विषय से जुड़े सवाल सामिल होंगे।
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
ओडिशा शिक्षक भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवरों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहली परीक्षा में कम से कम 25% अंक और दूसरे चरण की परीक्षा में कम से कम 35 प्रतिशत अंक चाहिए। इनके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए सामन्य आवेदक को 600 रुपए की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए का शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन आवेदन पृष्ठ पर ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से किया जाएगा।
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए वेतन कितना है?
हिंदी और संस्कृत पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा शिक्षक के लिए 16880 रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि ओडिशा शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार को डीएसई की वेबसाइट में उपलब्ध इस विज्ञापन के विवरण को देखना चाहिए। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को डीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध निम्नलिखित दस्तावेजों को देखना होगा। फोटोग्राफ, पूर्ण हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे के निशान को स्कैन करने और अपलोड करें।
Odisha Teachers Recruitment 2021 Online Apply Registration Direct Link
Odisha Teachers Recruitment 2021 Notification PDF Download
सरकारी नौकरी का इंटरव्यू पहली बार में होगा क्लियर, ध्यान रखें ये 5 बातें
सरकारी नौकरी की परीक्षा में मिलेगी सफलता, गांठ बांध लें ये 7 बातें