भारतीय नौसेना ने निकाली एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती 2023, 20 अगस्त तक करें आवेदन

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) आईटी एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों 4 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय नौसेना ने यह भर्ती एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव पद पर केवल 35 रिक्तियों को पूर्ण करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए केवल जनवरी 1999 से 2004 के बीच जन्मे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने निकाली एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती 2023, 20 अगस्त तक करें आवेदन

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 04/08/2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 20/08/2023

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके कक्षा 10वीं या 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हो और उनके पास निम्न में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता हो:
(ए) एमएससी/बीई/बीटेक/एमटेक (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सुरक्षा/सिस्टम प्रशासन और नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
(बी) एमएससी के साथ बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी)।

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

  • योग्यता आधार

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

  • कोई आवेदन शुल्क नहीं

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 में चयन होने के बाद क्या?

भारतीय नौसेना एसएससी भर्ती 2023 में चयनित उम्मीदवारों को शुरू में दस साल के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा, जिसे दो-दो साल की दो शर्तों में न्यूनतम चार साल तक बढ़ाया जा सकता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह विस्तार सेवा आवश्यकता, प्रदर्शन, चिकित्सा पात्रता और उम्मीदवारों की इच्छा के अधीन है।

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?

भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर कैंडिडेट लॉगइन/रजिस्टर पर क्लिक करें।
चरण 3: उम्मीदवार को अपना व्यक्तिगत विवरण और संपर्क विवरण भरना होगा और फिर सबमिट विकल्प पर क्लिक करके आवेदन जमा करना होगा।
चरण 4: होम पेज पर वापस जाएं और होम पेज पर लॉगिन पर क्लिक करें।
चरण 5: पंजीकृत उपयोगकर्ता अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
चरण 6: सभी सही विवरणों के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें।
चरण 7: आवश्यक दस्तावेजों की सभी स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
चरण 8: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अंतिम रूप से सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Navy Recruitment 2023: Indian Navy has invited applications for Short Service Commission (SSC) Information Technology or SSC IT. For which interested and eligible candidates can apply by visiting the official website www.joinindiannavy.gov.in from 4 August 2023 to 20 August 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X