Job Alert: भारतीय नौसेना INCET ने निकाली 900+ पदों पर भर्ती 2023, 18 दिसंबर से करें आवेदन

Indian Navy INCET Recruitment 2023: भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 8 दिसंबर 2023 को उपलब्ध कराई गई थी। जिसके मुताबिक, भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन मेट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और चार्जमैन सहित 910 विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है।

Job Alert: भारतीय नौसेना INCET ने निकाली 900+ पदों पर भर्ती 2023, 18 दिसंबर से करें आवेदन

बता दें कि इस भर्ती 2023 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.Indiannavy.gov.in पर जाकर 18 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023

  • संगठन- भारतीय नौसेना
  • पद का नाम- चार्जमैन, ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट
  • रिक्तियां- 910
  • नोटिफिकेशन- 08 दिसंबर, 2023
  • पंजीकरण तिथि- 18 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023
  • आधिकारिक वेबसाइट-join Indiannavy.gov.in

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023: वैकेंसी

  • चार्जमैन: 42
  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन: 258
  • ट्रेड्समैन मेट: 610
  • कुल: 910

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें?

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन को चुनें।
चरण 3: अब भारतीय नौसेना भर्ती 2023 का चयन करें।
चरण 4: स्क्रीन पर प्रदर्शित भारतीय नौसेना भर्ती 2023 आधिकारिक नोटिस का ध्यानपूर्वक पढ़ें।
चरण 5: ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
चरण 6: आवेदन पत्र पर प्रत्येक प्रश्न को सावधानीपूर्वक और सटीक रूप से भरें।
चरण 7: अपने हस्ताक्षर, फोटो और अन्य कागजात जमा करें।
चरण 8: श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चरण 9: आवेदन पत्र की जांच करें और जमा करें।
चरण 10: अंत में, आवेदन स्लिप को सेव अवश्य करें।

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

भारतीय नौसेना INCET 2023 भर्ती के पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होगा। हालांकि प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट पात्रता आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं, कुछ सामान्य मानदंडों में शामिल हैं:

आयु सीमा- 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदकों की आयु कम से कम 31 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता- भारतीय नौसेना भर्ती 2023 के लिए प्रत्येक पद की शैक्षिक आवश्यकता निम्न प्रकार हैं-

  • चार्जमैन: संबंधित क्षेत्र में बी.एससी./डिप्लोमा
  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन: संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा
  • ट्रेड्समैन मेट: 10वीं पास + संबंधित क्षेत्र में आईटीआई

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: रु. 295/-
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/महिला: रु. 0/-
  • भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन

भारतीय नौसेना INCET भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

  • चरण 1: लिखित परीक्षा
  • चरण 2: दस्तावेज़ सत्यापन
  • चरण 3: चिकित्सा परीक्षण
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Navy INCET Recruitmet 2023: Indian Navy has released the official notification for INCET Recruitment 2023. This notification was made available on 8 December 2023. According to which, Indian Navy has released vacancies for 910 different posts including Tradesman Mate, Senior Draftsman and Chargeman.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X