India Army SSC Recruitment 2023: भारतीय सेना ने निकाली एसएससी टेक भर्ती 2023, वेतन 2 लाख के पार, देखें डिटेल

India Army SSC Recruitment 2023: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल अधिकारियों की भर्ती निकाली है। भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।

India Army SSC Recruitment 2023: भारतीय सेना ने निकाली एसएससी टेक भर्ती 2023, वेतन 2 लाख के पार

भारतीय सेना एसएससी टेक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2023 है। भारतीय सेना में एसएससी टेक अधिकारियों के कुल 196 पदों की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बल के रक्षा कर्मियों की विधवाएं भी भर्ती में हिस्सा ले सकती है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी करियर इंडिया हिंदी के लेख में दी गई है।

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: हाइलाइट्स

संगठन - भारतीय सेना
पद का नाम - शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल अधिकारी
पदों की संख्या - 196
आवेदन प्रक्रिया - ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - 20 जून 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 19 जुलाई 2023
आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in
एसएसबी परीक्षा तिथि - सितंबर या अक्टूबर 2023 (अनुमानित तिथि)

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: रिक्तियों की जानकारी

पुरुष - 175 रिक्तियां
महिलाएं - 19 रिक्तियां
रक्षा सशस्त्र बल कर्मियों की विधवा टेक - 1
रक्षा सशस्त्र बल कर्मियों की विधवा नॉन टेक - 1
कुल - 196

क्षेत्र के अनुसार भर्ती

एसएससी (टेक) के लिए - 62 पुरुष
सिविल - 47
कंप्यूटर विज्ञान - 42
विद्युत - 17
इलेक्ट्रॉनिक्स - 26
यांत्रिक - 34
विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम - 9

एसएससी (टेक)-33 महिलाओं के लिए
सिविल-4
कंप्यूटर साइंस - 6
विद्युत - 2
इलेक्ट्रॉनिक्स - 3
यांत्रिक - 4

केवल रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए
बीई/बीटेक - 1
एसएससी(डब्ल्यू)(नॉन टेक)(नॉन यूपीएससी) - 1

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता

क्योंकि भारतीय सेना में एसएससी टेक की भर्ती निकाली गई है, जिसके अनुसार भारतीय सेना ने शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी अधिसूचना में दी है, जो इस प्रकार है -

- इंजीनियरिंग कोर्स से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की शिक्षा प्राप्त करने वाला उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन करने योग्य है।
- नॉन-टेक पद की भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लेख में दी गई अधिसूचना को पढ़ें - India Army SSC Recruitment 2023 Notification 2023 PDF

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: आयु सीमा

भारतीय सेना में एसएससी टेक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष की होनी अनिवार्य है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: सिलेक्शन प्रक्रिया

भारतीय सेना में एसएससी भर्ती 2023 के लिए सिलेक्शन 3 चरणों में किया जाएगा, जो इस प्रकार है -

- आवेदन फॉर्म को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
- सेंट्रल अलॉटमेंट
- मेडिकल परीक्षा

भारतीय सेना एसएससी भर्ती 2023: वेतनमान

पद पे लेवल रुपये
लेफ्टिनेंट लेवल-10 56,100 - 1,77,500
कैप्टन लेवल- 10बी 61,300-1,93,900
प्रमुख लेवल- 11 69,400-2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल लेवल- 12ए 1,21,200-2,12,400
कर्नल लेवल- 13 1,30,600-2,15,900
ब्रिगेडियर लेवल -13ए 1,39,600-2,17,600
मेजर जनरल लेवल- 14 1,44,200-2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी लेवल- 15 1,82,200-2,24,100
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी +स्केल लेवल- 16 2,05,400-2,24,400
वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल
(एनएफएसजी)
लेवल- 17 2,25,000/- (निर्धारित)
सीओएएस लेवल- 18 2,50,000/-(निश्चित)

भारतीय सेना एसएससी टेक भर्ती 2023: आवेदन प्रक्रिया

चरण 1- भारतीय सेना एसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.join Indianarmy.nic.in पर जाना है।
चरण 2 - होमपेज पर दिए गए 'ऑफिस एंट्री अप्लाई/लॉगिन' के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - नए खुले पेज पर उम्मीदवार को नंबर, नाम, ईमेल के माध्यम से पंजीकरण करना है।
चरण 4 - अब, डैशबोर्ड पर ऑनलाइन आवेदन के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स दिखेगा। इस पर क्लिक करना है।
चरण 5 - आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।
चरण 6 - आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें और भविष्य के लिए पीडीएफ बनाएं।

deepLink articlesSBI RBO Recruitment 2023: सेवानिवृत अधिकारियों के लिए निकाली भर्ती, मासिक वेतन 30 से 60 हजार

deepLink articlesExplainer: हीटवेव क्या है, भारत में इसके क्या प्रभाव है, जानिए उत्पत्ति और कारण..

India Army SSC Recruitment 2023 Notification 2023 PDF Download -


For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
India Army SSC Recruitment 2023: Indian Army has taken out the recruitment of 196 Short Service Commission Technical Officers. Candidates have to visit joinindianarmy.nic.in to apply for the recruitment. The last date of application is 19 July 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+