AHD Recruitment Maharashtra 2023: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, वेतन 1.32 लाख से अधिक

Maharashtra AHD Recruitment 2023: महाराष्ट्र पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) ने पशुपालन विभाग 2023 में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस संबंध में आयोग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट ahd.maharashtra.gov.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।

AHD Recruitment Maharashtra 2023: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, वेतन 1.32 लाख से अधिक

पशुपालन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए कुल 446 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 मई से 11 जून 2023 के बीच अपना आवेदन भर सकते हैं। महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी इस लेख में दी जा रही है।

Maharashtra AHD Recruitment 2023: हाइलाइट्स

भर्ती निकाय महाराष्ट्र पशुपालन विभाग
रिक्तियों की संख्या446
आवेदन की प्रारंभिक तिथि 27 मई 2023
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2023
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल और प्रोफेशनल टेस्ट
लोकेशनमहाराष्ट्र
आधिकारिक वेबसाइट ahd.maharashtra.gov.in


महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना

महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ में भर्ती विवरण प्रदान किया गया है। इसमें भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्द्ध हैं। उक्त पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इस नोटिफिकेशन पीडीएफ को अच्छी तरह से पढ़ने की सलाह दी जाती है। महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना के सीधे लिंक के लिए यहं क्लिक करें। इस लेख में नीचे नोटिफिकेशन पीडीएफ संलग्न किया जा रहा है, उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

AHD Recruitment 2023 Maharashtra: रिक्ति विवरण

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की गई है। इस आधिकारिक अधिसूचना में विभिन्न पदों पर रिक्तियों की संख्या का संपूर्ण विवरण दिया गया है। रिक्तियों की संख्या का विवरण निम्नलिखित है-

पद का नामरिक्तियों की संख्या
पशुधन पर्यवेक्षक376
सीनियर क्लर्क44
हायर ग्रेड स्टेनोग्राफर02
लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर13
लैब टेक्निशियन04
इलेक्ट्रिशियन03
मैकेनिक02
स्टीम अटेंडेंट02
कुल पद446

AHD Recruitment 2023 Maharashtra: आयु सीमा

पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष होनी चाहिए।

महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023: वेतनमान

पशुपालन विभाग भर्ती 2023 के तहत विभिन्न पदों के लिए वेतनमान न्यूनतम 19,900 रुपये प्रतिमाह से लेकर अधिकतम 1,32,300 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

Maharashtra AHD Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र पशुपालन विभाग भर्ती 2023 अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर इन पदों के लिए अपना आवेदन भर सकते हैं।

चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट https://ahd.maharashtra.gov.in/ahd/ पर जाएं।
चरण 2- अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
चरण 3- फिर "Registration Now" बटन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कर लें।
चरण 4- व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी के साथ रिक्त स्थान भरें।
चरण 5- अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल फोन नंबर पर दिए गए क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
चरण 6- आवेदन पत्र में आवश्यक सभी जानकारी को अच्छी तरह भर लें।
चरण 7- आपके द्वारा भरे गए विवरणों को रीचेक करें और फिर फॉर्म जमा करें।
चरण 8- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

पशुपालन विभाग महाराष्ट्र भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

पशुपालन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार विभाजित किया गया है। आपको बता दें कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। वहीं पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिकों विकलांगों व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Ahd recruitment maharashtra 2023 notification has been issued for 446 posts. candidates can apply on official website i.e, ahd.maharashtra.gov.in. The last date of application is 11 June 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+