World Pharmacists Day 2023 Question: विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रश्नोत्तर में लें हिस्सा और बढ़ाएं अपना ज्ञान

World Pharmacists Day 2023 Question and Answer: प्रतिवर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को मनाया जाता है। हेल्थकेयर सेक्टर में फार्मासिस्ट की भूमिका को बहुत अहम माना गया है। उनके इसी भूमिका और हेल्थकेयर सेक्टर में उनके योगदान को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिवस की स्थापना की थी। 2009 में इस दिवस की स्थापना होने के बाद से प्रतिवर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जा रहा है।

World Pharmacists Day 2023: विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रश्नोत्तर में लें हिस्सा और बढ़ाएं अपना ज्ञान

हर साल की तरह इस साल भी ये दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल इस दिवस को मनाने की थीम है 'फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रही है' (Pharmacy strengthening health systems)। फार्मेसी के क्षेत्र में अपना करियर देखने वाले लोगों के लिए इस दिवस के बारे में जानना आवश्यक है। आइए आपको इस दिवस के बारे में प्रश्नोत्तर के माध्यम से और बताएं, जिससे आपका ज्ञान भी बढ़ेगा।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रश्नोत्तरी 2023 (World Pharmacists Day Question Answer)

प्रश्न - विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर - विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत 2009 में की गई थी।

प्रश्न - किसके द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस की स्थापना की गई थी?
उत्तर - वर्ष 2009 में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फार्मेसी एंड फार्मास्युटिकल साइंस की बैठक दे दौरान इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन- एफआईपी द्वारा इस दिवस की स्थापना की गई थी।

प्रश्न - विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्थापना की बैठक किस देश में की गई थी?
उत्तर - इस्तांबुल, तुर्की में 2009 में एक बैठक दौरान विश्व फार्मासिस्ट दिवस को मनाए जाने की चर्चा की गई थी।

प्रश्न - विश्व फार्मासिस्ट दिवस को मनाने के लिए 25 सितंबर का दिन क्यों चुना गया?
उत्तर - दिवस को मनाने के लिए 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन- एफआईपी की स्थापना की गई थी। इस दिन को चिन्हित करने के लिए विश्व फार्मासिस्ट दिवस की स्थापना की गई।

प्रश्न - भारत के पहले फार्मासिस्ट कौन थे?
उत्तर - भारत के पहले फार्मासिस्ट के रूप में विष्णुपद मुखर्जी को जाना जाता है।

प्रश्न - भारत में पहली फार्मेसी कब खुली थी?
उत्तर - भारत में पहली फार्मेसी की शुरुआत वर्ष 1932 में की गई थी।

प्रश्न - फार्मेसी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर - फार्मेसी के जनक के रूप में विलियम प्रॉक्टर जूनियर को जाना जाता है।

प्रश्न - फार्मेसी की शुरुआत वास्तव में किस वर्ष हुई?
उत्तर - 1526 बी.सी में फार्मेसी की शुरुआत की गई थी।

प्रश्न - कीमोथेरेपी की जनक किसे माना जाता है?
उत्तर - पॉल एर्लिच को कीमोथेरेपी का जनक कहा जाता है। वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को विशेष रूप से लक्षित करने और मारने के लिए रसायनों का उपयोग करने की अवधारणा का प्रस्ताव दिया था।

प्रश्न - विश्व का पहला फार्मासिस्ट कौन था?
उत्तर - विश्व के पहले फार्मासिस्ट के रूप में जोनाथन रॉबर्ट्स को जाना जाता है।

प्रश्न - विश्व का किस देश को 'फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है?
उत्तर - भारत को 'फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है।

प्रश्न - भारत को 'फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' क्यों कहा जाता है?
उत्तर - भारत को अपनी दवाओं की कम लागत और उच्च गुणवत्ता के कारण "विश्व की फार्मेसी" के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न - किसने भारत को विश्व की फार्मेसी कहा था?
उत्तर - कोरोना के दौरान भारत ने अपनी दवाइयों से पूरे विश्व की सहायता की थी। इसे ध्यान में रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की फार्मेसी कहा था।

प्रश्न - भारत के फार्मेसी शिक्षा जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर - भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक के रूप में महादेव लाल श्रॉफ को देखा जाता है।

प्रश्न - दुनिया का फार्मा किंग किसे कौन है?
उत्तर - दिलीप सांघवी को दुनिया का फार्मा किंग कहा जाता है। वह एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं। उन्होंने सन फार्मास्यूटिकल की स्थापना की थी।

प्रश्न - फार्मा क्वीन के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर - भारत की नमिता थापर को फार्मा क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय वैश्विक दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की प्रमुख और कार्यकारी निदेशक है।

प्रश्न - फार्मेसी का मूल नाम क्या है?
उत्तर - फार्मेसी का मूल नाम एपोथेकरी है। इसमें IE- एपो- (अलग) और dhē (स्थान पर) का एक संयोजन है, जिसने ग्रीक शब्द एपोथेके को जन्म दिया। इस शब्द एपोथेके का मूल अर्थ भोजन और शराब के लिए एक गोदाम था।

प्रश्न - एफआईपी का पूरा नाम क्या है?
उत्तर - एफआईपी का पूरा नाम इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन है।

प्रश्न - एफआईपी क्या है?
उत्तर - एफआईपी का आधिकारिक संबंध वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से है। ये वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर स्वास्थ्य देखभाल के लिए कार्य करता है। ये दवा बनाने वाले वैज्ञानिकों के लिए राष्ट्रीय संघों का एक वैश्विक संघ है।

प्रश्न - एफआईपी का क्या मिशन है?
उत्तर - एफआईपी का मुख्य मिशन दुनियाभर में उचित, लागत प्रभावी, उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की खोज करना है। जिसके प्रयोग से लोगों को नुकसान कम से कम और लाभ अधिक से अधिक हो। दवाओं की खोज के साथ उसका विकास, सुरक्षित उपयोग, लोगों तक दवाओं की पहुंच को सक्षम बनाना है।

प्रश्न - एफआईपी कितने वैज्ञानिकों को प्रतिनिधित्व करता है?
उत्तर - एफआईपी संगठन लगभग 30 लाख चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रश्न - एफआईपी का उद्देश्य क्या है?
उत्तर - एफआईपी का उद्देश्य दवाइयों में हो रही त्रुटियों को कम कर फार्मेसी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों को कम करना है।

प्रश्न - एफआईपी में कितने सदस्य हैं?
उत्तर - इस महासंघ में 127 सदस्य संगठन शामिल है।

प्रश्न - विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2023 की थीम क्या थी?
उत्तर - इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2023 की थीम है 'फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बना रही है'।

प्रश्न - विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 की थीम क्या थी?
उत्तर - विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 की थीम की बात करें तो उस साल इस दिवस की थीम थी 'स्वस्थ विश्व के लिए फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन'। दरअसल इस दौरान विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था।

प्रश्न - पहली फार्मेसी की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर - विश्व की पहली फार्मेसी या दवा भंडार की स्थापना 754 में की गई थी।

प्रश्न - पहली फार्मेसी की स्थापना किसने की थी?
उत्तर - पहली फार्मेसी की स्थापना बगदाद में अब्बासिद खलीफा के द्वारा की गई थी।

deepLink articlesWorld Pharmacist Day 2023: जानिए विश्व फार्मासिस्ट दिवस के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Pharmacists Day 2023 Question and Answer: World Pharmacists Day is celebrated every year on 25 September. The role of pharmacist is considered very important in the healthcare sector. In view of this role and their contribution to the healthcare sector, the World Health Organization established it in 2009.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+