UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, यहां देखें सभी अध्यक्षों की सूची

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। मनोज सोनी ने 16 मई, 2023 को UPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला था, जिसका कार्यकाल छह साल का होता है। लेकिन उन्होंने अपने "व्यक्तिगत कारणों" की वजह से कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं। और अगर राष्ट्रपति यह इस्तीफा स्वीकार कर लेती हैं तो अब सवाल यह उठता है कि यूपीएससी के नए अध्यक्ष कौन बनेगा?

UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया अपने पद से इस्तीफा, यहां देखें सभी अध्यक्षों की सूची

आज के इस लेख में हम आपके लिए भारत के यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) के सभी अध्यक्षों की सूची लेकर आएं है जो कि हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है।

यूपीएससी के अध्यक्षों की सूची (List of UPSC Chairman)

यूपीएससी के पहले अध्यक्ष कौन थे?

रॉस बार्कर पहले यूपीएससी अध्यक्ष थे और वे अक्टूबर 1926 में सेवा में शामिल हुए।

यूपीएससी के अभी तक कितने अध्यक्ष रह चुके हैं?

यूपीएससी के अब तक 32 अध्यक्ष रह चुके हैं। 33 अध्यक्ष मनोज सोनी है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यूपीएससी अध्यक्षों की सूची नीचे दी गई है:

यूपीएससी अध्यक्ष का नाम (कार्यकाल)

  1. सर रॉस बार्कर (अक्टूबर 1926 - अगस्त 1932)
  2. सर डेविड पेट्री (अगस्त 1932 - 1936)
  3. सर आइरे गॉर्डन (1937 - 1942)
  4. सर एफ. डब्ल्यू. रॉबर्टसन (1942 - 1947)
  5. एच. के. कृपलानी (1 अप्रैल, 1947 - 13 जनवरी, 1949)
  6. आर. एन. बनर्जी (14 जनवरी, 1949 - 9 मई, 1955)
  7. एन. गोविंदराजन (10 मई, 1955 - 9 दिसंबर, 1955)
  8. वी. एस. हेजमाडी (10 दिसंबर, 1955 - 9 दिसंबर, 1961)
  9. बी. एन. झा (11 दिसंबर, 1961 - 22 फरवरी, 1967)
  10. के. आर. दामले (18 अप्रैल, 1967 - 2 मार्च, 1971)
  11. राणाधीर चंद्र सरमा सरकार (11 मई, 1971 - 1 फरवरी, 1973)
  12. अखलाकुर रहमान किदवई (5 फरवरी, 1973 - 4 फरवरी, 1979)
  13. एम. एल. शहारे (16 फरवरी, 1979 - 16 फरवरी, 1985)
  14. एच. के. एल. कपूर (18 फरवरी, 1985 - 5 मार्च, 1990)
  15. जे.पी. गुप्ता (5 मार्च, 1990 - 2 जून, 1992)
  16. आर.एम. बाथ्यू (23 सितंबर, 1992 - 23 अगस्त, 1996)
  17. एस.जे.एस. चटवाल ​​(23 अगस्त, 1996 - 30 सितंबर, 1996)
  18. जे.एम. कुरेशी (30 सितंबर, 1996 - 11 दिसंबर, 1998)
  19. सुरेंद्र नाथ (11 दिसंबर, 1998 - 25 जून, 2002)
  20. पूर्ण चंद्र होता (25 जून, 2002 - सितंबर 2003)
  21. माता प्रसाद (सितंबर 2003 - जनवरी 2005)
  22. एस.आर. हाशिम (4 जनवरी, 2005 - 1 अप्रैल, 2006)
  23. गुरबचन जगत (अप्रैल) 1, 2006 - 30 जून, 2007)
  24. सुबीर दत्ता (30 जून, 2007 - 16 अगस्त, 2008)
  25. डी. पी. अग्रवाल (16 अगस्त, 2008 - अगस्त 2014)
  26. रजनी राजदान (16 अगस्त 2014 - 21 नवंबर 2014)
  27. दीपक गुप्ता (22 नवंबर, 2014 - 20 सितंबर, 2016)
  28. अलका सिरोही (21 सितंबर, 2016 - 3 जनवरी, 2017)
  29. डेविड आर. सिमलीह (4 जनवरी, 2017 - 21 जनवरी, 2018)
  30. विनय मित्तल (22 जनवरी, 2018 - 19 जून, 2018)
  31. अरविंद सक्सेना (20 जून, 2018 - 24 अगस्त, 2020)
  32. प्रदीप कुमार जोशी (25 अगस्त, 2020 - 4 अप्रैल 2022)
  33. डॉ. मनोज सोनी (5 मई 2023 - इस्तीफा)
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Union Public Service Commission (UPSC) Chairman Manoj Soni has resigned before the completion of his term. Manoj Soni took over as UPSC Chairman on May 16, 2023, for a term of six years. But he has resigned before the completion of his term due to his "personal reasons".
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+