उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची| List of Governors of Uttar Pradesh

List of Governors of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका जन्म 21 नवंबर 1941 को हुआ। आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश की 17वीं राज्यपाल और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा, आनंदीबेन पटेल गुजरात की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्यरत रह चुकी हैं। वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची| List of Governors of Uttar Pradesh

आनंदीबेन पटेल 2002 से 2007 तक शिक्षा कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी है। जिसके बाद वह 2007 से 2014 तक गुजरात सरकार में सड़क और भवन, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और पूंजी परियोजनाओं की कैबिनेट मंत्री थीं। और फिर 19 जनवरी 2018 को, वह ओम प्रकाश कोहली की जगह मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं, जो सितंबर 2016 से अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?

सरोजनी नायडू उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल थी। जिन्होंने 5 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक यूपी के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। वह भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन का हिस्सा थी और महात्मा गांधी और उनके स्वराज के विचार की अनुयायी भी थी। 1930 के नमक मार्च में भाग लेने के लिए गांधीजी, जवाहरलाल नेहरू और मदन मोहन मालवीय सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

सरोजिनी सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करने वाली प्रमुख हस्तियों में से एक थीं। इस दौरान उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बार-बार गिरफ़्तारी का सामना करना पड़ा और यहां तक कि उन्हें 21 महीने (1 वर्ष 9 महीने) से अधिक समय जेल में भी बिताना पड़ा। उन्हें 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और बाद में 1947 में संयुक्त प्रांत की राज्यपाल बनीं, वह भारत के डोमिनियन में राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला बनीं।

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

क्रं. राज्यपालकार्यकाल कब सेकब तक
1
आनंदीबेन पटेल29 जुलाई 2019वर्तमान
2
राम नाईक22 जुलाई 201428 जुलाई 2019
3
डॉ अजीज कुरेशी17 जून 201421 जुलाई 2014
4
बनवारी लाल जोशी28 जुलाई 200917 जून 2014
5
टी. वी. राजेश्वर8 जुलाई 200427 जुलाई 2009
6
सुदर्शन अग्रवाल
3 जुलाई 20047 जुलाई 2004
7
विष्णु कांत शास्त्री
24 नवंबर 20002 जुलाई 2004
8
सूरजभान
20 अप्रैल 1998
23 नवंबर 2000
9
मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी
17 मार्च 1998
19 अप्रैल 1998
10
रोमेश भंडारी19 जुलाई 199617 मार्च 1998
11
मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी
3 मई 199619 जुलाई 1996
12
मोतीलाल वोरा26 मई 19933 मई 1996
13
बी सत्य नारायण रेड्डी
12 फरवरी 199025 मई 1993
14
मोहम्मद उस्मान आरिफ
31 मार्च 1985
11 फ़रवरी 1990
15
चंदेश्वर प्रसाद नारायण सिंह
28 फरवरी 198031 मार्च 1985
16
गणपतराव देवजी तपसे
2 अक्टूबर 1977
27 फ़रवरी 1980
17
डॉ. मैरी चेन्ना रेड्डी
25 अक्टूबर 1974
1 अक्टूबर 1977
18
अकबर अली खान14 नवंबर 1972
24 अक्टूबर 1974
19
जस्टिस शशिकांत वर्मा
1 जुलाई 197213 नवंबर 1972
20
डॉ. बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी
1 मई 196730 जून 1972
21
बिश्वनाथ दास
16 अप्रैल 1962
30 अप्रैल, 1967
22
बरगुला रामकृष्ण राव
1 जुलाई 1960
15 अप्रैल, 1962
23
वराहगिरि वेंकट गिरि
10 जून 195730 जून, 1960
24
कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी
2 जून 19529 जून, 1957
25
सर होरमासजी फ़िरोज़शाह मोदी
26 जनवरी 19501 जून 1952
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of Governors of Uttar Pradesh: Anandiben Mafatbhai Patel, the current Governor of Uttar Pradesh, is an Indian politician born on 21 November 1941. Anandiben Patel has also served as the 17th Governor of Madhya Pradesh and Governor of Chhattisgarh. In addition, Anandiben Patel has also served as the first and so far the only woman Chief Minister of Gujarat.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+