Patna High Court Chief Justice List: पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

Patna High Court Chief Justice List: पटना हाईकोर्ट, बिहार राज्य का उच्चतम न्यायालय है और यह भारतीय संघ के क्षेत्रीय उच्चतम न्यायालयों में से एक है। इसका मुख्यालय पटना शहर में स्थित है। पटना हाईकोर्ट का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य में न्याय दिलाना और सुनवाई करना है।

पटना हाईकोर्ट का गठन 1916 में हुआ, जब बिहार और ओडिशा प्रांत अलग हुए। पटना हाईकोर्ट का काम बिहार राज्य के कानूनी मामलों को सुनने और निर्णय देने का है। यहां के न्यायाधीश और वकील बिहार राज्य के न्यायिक प्रक्रिया को नियमित रूप से चलाते हैं और सुनवाई करते हैं।

Patna High Court Chief Justice List: पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

पटना हाईकोर्ट बिहार राज्य में न्याय प्रणाली के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में कार्य करता है और यह न्यायिक विचाराधीनता को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) कौन है?

पटना उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन का जन्म 25 अप्रैल 1963 को हुआ। उन्होंने केरल लॉ अकादमी लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से कानून की डिग्री प्राप्त की। एक वकील के रूप में न्यायमूर्ति चंद्रन ने 1991 में परवूर, एर्नाकुलम की अदालत में अपनी प्रैक्टिस शुरू की और बाद में इसे केरल उच्च न्यायालय तक बढ़ाया। जस्टिस के. विनोद चंद्रन मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक, कराधान, श्रम और कंपनी कानूनों में अभ्यास किया। उन्होंने 2007 से 2011 तक केरल सरकार के विशेष सरकारी वकील (कर) के रूप में भी कार्य किया।

न्यायमूर्ति चंद्रन को केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 08 नवंबर 2011 को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद 24 जुलाई 2013 को केरल उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। और फिर न्यायमूर्ति चंद्रन को 24 मार्च 2023 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

क्रं. मुख्य न्यायाधीशकार्यकाल कब सेकब तक
1
के विनोद चंद्रन29 मार्च 2023वर्तमान
2
संजय करोल11 नवंबर 20195 फरवरी 2023
3
अमरेश्वर प्रताप साही17 नवंबर 201810 नवंबर 2019
4
मुकेश शाह12 अगस्त 20181 नवंबर 2018
5
राजेंद्र मेनन15 मार्च 20178 अगस्त 2018
6
इक़बाल ए अंसारी29 जुलाई 2016
28 अक्टूबर 2016
7
एल नरसिम्हा रेड्डी
2 जनवरी 201531 जुलाई 2015
8
रेखा मनहरलाल दोषित21 जून 2010
12 दिसंबर 2014
9
दीपक मिश्रा
23 दिसंबर 2009
20 जून 2010
10
प्रफुल्ल कुमार मिश्रा
12 अगस्त 2009
16 सितंबर 2009
11
आर.एम. लोढ़ा
13 अप्रैल 2008
16 दिसंबर 2008
12
राजेश बलिया5 जनवरी 20083 मार्च 2008
13
डॉ. जे.एन. भट्ट18 जुलाई 2005
16 अक्टूबर 2007
14
रवि एस. धवन25 जनवरी 200022 जुलाई 2004
15
बी.एम. लाल9 जुलाई 1997
6 अक्टूबर 1999
16
डी.पी. वाधवा
29 सितम्बर 1995
21 मार्च 1997
17
जी.पी. पटनायक19 मई 199511 सितंबर 1995
18
के वेंकटस्वामी
19 सितम्बर 1994
6 मार्च 1995
19
के.एस. परिपूर्णन24 जनवरी 199411 जून 1994
20
बिमल चंद्र बसाक18 मार्च 1991
21 अक्टूबर 1994
21
गंगाधर गणेश सोहनी
24 अक्टूबर 1989
17 दिसंबर 1990
22
शुशील कुमार झा
19 अक्टूबर 1989
23 अक्टूबर 1989
23
दीपक कुमार सेन1 मई 19881 मई 1989
24
भगवती प्रसाद झा2 जनवरी 19882 जनवरी 1988
25
सुरजीत सिंह संधावालिया
29 नवंबर 198327 जुलाई 1987
26
कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह
19 जुलाई 197612 मार्च 1982
27
श्याम नंदन प्रसाद सिंह
3 अक्टूबर 1974
1 मई 1976
28
नंद लाल उंटवालिया
29 सितम्बर 1972
3 अक्टूबर 1974
29
उज्ज्वल नारायण सिन्हा
5 सितंबर 1970
29 सितम्बर 1972
30
सतीश चंद्र मिश्र
9 नवंबर 19685 सितंबर 1970
31
रामास्वामी लक्ष्मी नरसिम्हन
4 जनवरी 19652 अगस्त 1968
32
वैद्यनाथियर रामास्वामी
30 अप्रैल 1956
4 जनवरी 1965
33
सुधांशु कुमार दास10 जनवरी 1955
30 अप्रैल 1956
34
सैयद जाफ़र इमाम3 सितंबर 195310 जनवरी 1955
35
डेविड एज्रा रूबेन
1 जून 19522 सितंबर 1953
36
पंडित लक्ष्मी कांत झा
8 अप्रैल 19501 जून 1952
37
सर हर्बर्ट रिबन मेरेडिथ
25 जनवरी 19508 अप्रैल 1950
38
सर क्लिफोर्ड मोनमोहन अग्रवाल
9 जनवरी 194824 जनवरी 1950
39
सर सैयद फजल अली19 जनवरी 1943
14 अक्टूबर 1946
40
सर आर्थर ट्रेवर हैरिस
10 अक्टूबर 1938
19 जनवरी 1943
41
सर कर्टनी टेरेल31 मार्च 19286 मई 1938
42
सर थॉमस फ्रेड्रिक डॉसन मिलर
31 अक्टूबर 1917
31 मार्च 1928
43
सर एडवर्ड मेनार्ड डेस चैंप्स चैमियर
1 मार्च 1916
30 अक्टूबर 1917

ये भी पढ़ें- Gujarat High Court Chief Justice List: गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Patna High Court Chief Justice List: Patna High Court is the highest court of the state of Bihar and is one of the regional highest courts of the Indian Union. Its headquarters is located in Patna city. The main objective of Patna High Court is to provide justice and conduct hearing in the state of Bihar.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+