CG High Court Chief Justice List: छत्तीसगढ़ के न्यायाधीशों की सूची

CG High Court Chief Justice List: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का उच्चतम न्यायिक संस्थान है। जिसकी शुरुआत 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के वक्त की गई थी।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्यालय बिलासपुर शहर में स्थित है। यह न्यायालय छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायिक क्षेत्र की उच्चतम अदालत के रूप में कार्य करता है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायिक कार्य विभाग के तहत कई उप-न्यायिक समितियां और उप-न्यायाधीश होते हैं, जो विभिन्न केसों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रियाओं की देखभाल करते हैं।

CG High Court Chief Justice List: छत्तीसगढ़ के न्यायाधीशों की सूची

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से न्याय और विचारधारा की प्रोत्साहना देना है ताकि राज्य की जनता को समान और विश्वसनीय न्याय प्रदान किया जा सके। न्यायालय के द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों में न्याय दिलाने के लिए विशेषज्ञता और विद्वत्ता के साथ काम किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के वर्तमान न्यायाधीश (Chief Justice) कौन है?

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा है, जिनका जन्म 5 सितंबर, 1964 को इलाहाबाद (यूपी) में एक प्रमुख वकील स्वर्गीय टी.एन. और कुसुम सिन्हा के घर हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, इलाहाबाद (यू.पी.) से की और वर्ष 1985 में कला में स्नातक की डिग्री की हासिल की। जिसके बाद वर्ष 1990 में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (यू.पी.) से वकालत की पढ़ाई की।

रमेश सिन्हा के पिता 16.08.1990 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले थे, किंतु 11.08.1990 को एक बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। पिता की मृत्यु के बाद रमेश सिन्हा 8 सितंबर 1990 को वकील के रूप में नामांकित हुए और उन्होंने इलाहाबाद में उच्च न्यायालय में वकालत की। अपने कानूनी करियर के दौरान, उन्होंने कानून की विभिन्न शाखाओं, विशेषकर संवैधानिक, नागरिक और आपराधिक मामलों को पर काम किया। इसके अलावा, एक वकील के रूप में उन्होंने विभिन्न निजी और सार्वजनिक उपक्रम कंपनियों का प्रतिनिधित्व किया।

21 नवंबर 2011 को रमेश सिन्हा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। और उन्होंने 6 अगस्त 2013 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

और फिर, वे 18 जनवरी 2021 को इलाहाबाद से लखनऊ में न्यायाधीश के रूप में शामिल हुए और 20 अक्टूबर 2021 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति तक, लखनऊ में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश थे। जिसके बाद, उन्होंने 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

छत्तीसगढ़ के प्रथम न्यायाधीश कौन थे?

छत्तीसगढ़ के प्रथम न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी एक भारतीय न्यायाधीश हैं। वह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय और सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के न्यायाधीशों की सूची

मुख्य न्यायाधीशकार्याकाल कब सेकब तक
1
रमेश सिन्हा29.03.2023वर्तमान
2
अरूप कुमार गोस्वामी
12.10.202110.03.2023
3
पी. आर. रामचन्द्र मेनन
06.05.201931.05.2021
4
अजय कुमार त्रिपाठी
07.07.201826.03.2019
5
थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन
18.03.201706.07.2018
6
दीपक गुप्ता16.05.201616.02.2017
7
नवीन सिन्हा09.04.201511.05.2016
8
यतींद्र सिंह22.10.201208.10.2014
9
राजीव गुप्ता02.02.200809.10.2012
10
एच.एल.दत्तू12.02.200717.05.2007
11
एस.आर. नायक17.11.200531.12.2006
12
अनंग कुमार पटनायक
14.03.200501.10.2005
13
अय्यमपलयम सोमसुंदरम वेंकटचला मूर्ति
28.05.200407.01.2005
14
के.एच.एन. कुरंगा
06.02.200210.05.2004
15
डब्ल्यू.ए.शिशाक
05.12.200015.01.2002
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Chhattisgarh High Court is the highest judicial institution in the state of Chhattisgarh, India. Which was started on November 1, 2000, at the time of the establishment of the state of Chhattisgarh. Arup Kumar Goswami, the first judge of Chhattisgarh, is an Indian judge. He has been a former Chief Justice of the Chhattisgarh High Court, the Andhra Pradesh High Court and the Sikkim High Court, and a judge of the Gauhati High Court.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+