Forbes Richest List 2024: भारतीयों में मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कितनी है संपत्ति? देखें भारतीय अमीरो की सूची

Forbes World's Billionaires List 2024/Forbes Richest List 2024: फोर्ब्स द्वारा अपनी नवीनतम 'विश्व की अरबपतियों की सूची' जारी की गई है। इस सूची में 200 भारतीयों को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में विश्व के अरबपतियों की नवीनतम सूची में 169 अधिक नामों को शामिल किया गया है। 'फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024' के अनुसार भारत में इस साल 25 नए अरबपति जुड़े हैं।

फोर्ब्स की इस सूची से पिछले साल के 169 की तुलना में देश में अरबपतियों की कुल संख्या 200 हो गई है। इन भारतीयों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर की तुलना में 41 फीसदी ज्यादा है। फोर्ब्स की नवीनतम अरबपतियों की सूची या फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 के अनुसार, करीब 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के सीएमडी मुकेश अंबानी इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।

भारतीयों में मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कितनी है संपत्ति? देखें भारतीय अमीरों की सूची

फोर्ब्स अरबपतियों की सूची में दूसरा नाम अदानी ग्रूप के चेयरपर्सन गौतम अदानी का है, जिनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर शिव नादर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर है, चौथे स्थान पर जिंदल समूह की सावित्री जिंदल हैं, जिनकी संपत्ति 33.5 अरब डॉलर है, और पांचवें स्थान पर सन फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 26.7 बिलियन है।

'फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024' के अनुसार वैश्विक स्तर पर 9वें स्थान पर मुकेश अंबानी शीर्ष 10 सूची में एकमात्र भारतीय हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शीर्ष पर हैं। वह विश्व स्तर पर नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनके पास भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब है।

वर्तमान में भारत में पहले से कहीं अधिक अरबपति हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या कुल मिलाकर 2781 है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 141 अधिक और 2021 में बनाए गए रिकॉर्ड से 26 अधिक है। 'फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024' के अनुसार यह कहा गया कि "भारत, जहां 200 अरबपति हैं (यह भी एक रिकॉर्ड है), विश्व में तीसरे स्थान पर है।"

वैश्विक स्तर पर टॉप 10 अरबपति | Top 10 Billionaires Globally

यहां विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची (Top 10 Richest Person in the World) प्रदान की जा रही है

  • बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार- 233 बिलियन डॉलर
  • एलोन मस्क - 195 बिलियन डॉलर
  • जेफ बेजोस - 194 बिलियन डॉलर
  • मार्क जुकरबर्ग - 177 बिलियन डॉलर
  • लैरी एलिसन - 114 बिलियन डॉलर
  • वॉरेन बफेट - 133 बिलियन
  • बिल गेट्स - 128 बिलियन डॉलर
  • स्टीव बाल्मर - 121 बिलियन डॉलर
  • मुकेश अंबानी - 116 बिलियन डॉलर
  • लैरी पेज - 114 बिलियन डॉलर

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 में टॉप 200 भारतीय|Top 200 Indians in Forbes World's Billionaires List 2024

नामकुल संपत्ति वैश्विक रैंक
मुकेश अंबानी 116 बिलियन डॉलर 9वां रैंक
गौतम अडानी 84 बिलियन डॉलर 17वीं रैंक
शिव नादर 36.9 बिलियन डॉलर 39वीं रैंक
सावित्री जिंदल और परिवार 33.5 बिलियन डॉलर 46वीं रैंक
दिलीप सांघवी 26.7 बिलियन डॉलर 69वीं रैंक
साइरस पूनावाला 21.3 बिलियन डॉलर 90वीं रैंक
कुशल पाल सिंह 20.9 बिलियन डॉलर 92वीं रैंक
कुमार मंगलम बिड़ला 19.7 बिलियन डॉलर 98वीं रैंक
राधाकिशन दमानी 17.6 बिलियन डॉलर 107वीं रैंक
लक्ष्मी मित्तल 16.4 बिलियन डॉलर 113वीं रैंक
रवि जयपुरिया 16.2 बिलियन डॉलर 115वीं रैंक
उदय कोटक 13.3 बिलियन डॉलर 148वीं रैंक
अजीम प्रेमजी 12 बिलियन डॉलर 165वीं रैंक

यहां पढ़ें: भारत की टॉप 10 महिला सीईओ | The Top Women CEOs in India

यहां पढ़ें: भारतीय मूल के सबसे प्रभावशाली सीईओ | Top 10 Indian CEOs in the World

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Forbes has released its latest 'World's Billionaires List'. 200 Indians have been included in this list. Mukesh Ambani tops in India, Check who are India's 10 richest people
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X