Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्न पुरस्कार से जुड़े तथ्य; 1954 से 2024 तक विजेताओं की लिस्ट

Bharat Ratna Award Winners List in Hindi: भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। सन् 1954 में स्थापित यह प्रतिष्ठित सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और कार्यों सहित उत्कृष्ट योगदान दिया है। इन क्षेत्रों में कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक कार्य और सार्वजनिक सेवा आदि शामिल है। वर्ष 2024 में ठीक पॉंच वर्ष बाद इस सम्मान में एक एक और नाम जुड़ा है। नाम है बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व जन नायक कर्पूरी ठाकुर का।

Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्न पुरस्कार से जुड़े तथ्य; 1954 से 2024 तक विजेताओं की लिस्ट

पिछले कुछ वर्षों में, भारत रत्न राष्ट्र के लिए उत्कृष्टता और अद्वितीय सेवा का पर्याय बन गया है। भारत रत्न पुरस्कार राष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होने के साथ ही मानवता और उपलब्धि के उच्चतम आदर्शों का प्रतिनिधित्व भी करता है।

हालांकि जब भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत हुई थी उस वक्त यह पुरस्कार मूल रूप से कला, साहित्य, विज्ञान और सार्वजनिक सेवाओं में उपलब्धियों तक सीमित था, लेकिन दिसंबर 2011 में सरकार ने "मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र" भारत रत्न देने की पहल को शामिल करने के लिए मानदंड का विस्तार किया।

भारत रत्न के लिए चयन प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को पुरस्कार के लिए सिफारिशें की जाती हैं। इन सिफारिशों के तहत प्रति वर्ष अधिकतम तीन नामांकित व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र एवं एक पीपल के पत्ते के आकार का पदक से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के साथ कोई आर्थिक अनुदान जुड़ा नहीं है। भारत रत्न प्राप्तकर्ता भारतीय वरीयता क्रम में सातवें स्थान पर हैं।

आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं, भारत रत्न की शुरुआत कब हुई, भारत रत्न पुरस्कार का महत्व क्या है, सन् 1954 से 2023 तक भारत रत्न पुरस्कार की सूची आदि के बारे विस्तार से। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा जैसे, यूपीएससी, एसएससी, पीएससी, रेलवे, बैंकिंग, सेना आदि की तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख से आप सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए सहायता मिल सकती है।

भारत रत्न की शुरुआत कब हुई?| When did Bharat Ratna Award start?

भारत रत्न के विचार की कल्पना पहली बार भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ की गई थी। शुरुआत में इसे बिना किसी विशिष्ट दिशानिर्देश के एक स्वतंत्र पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान की एक विस्तृत श्रृंखला को मान्यता दी जा सके। भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना के बाद से ही यह असाधारण व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय तौर पर मान्यता के प्रतीक के रूप में विकसित हुआ है।

भारत रत्न पुरस्कार का महत्व क्या है?| Significance of Bharat Ratna Award?

भारत रत्न उन लोगों को सम्मानित करने का प्रतीक है, जिन्होंने अपना जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित किया है। यह सिर्फ एक पुरस्कार मात्र नहीं है; यह भारत की प्रतिभा, बुद्धि और करुणा की समृद्ध विरासत का उत्सव है। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में, भारत रत्न सेवा के उच्चतम आदर्शों का प्रतीक है, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देता है जो भारत के सार को परिभाषित करता है।

भारत रत्न पुरस्कार के लिए चयन मानदंड क्या है?| What is the selection criteria for Bharat Ratna Award?

भारत रत्न के लिए चयन प्रक्रिया एक संपूर्ण प्रक्रिया है। भारत रत्न पुरस्कार के लिए ऐसे व्यक्तियों का नामांकण किया जाता है, जिन्होंने मानस प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा सहित कुछ मानदंडों को पूरा किया हो। भारत रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित व्यक्तियों द्वारा किये जाने वाले योगदान किसी विशिष्ट क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को स्वीकार किया जा सकता है। भारत रत्न के लिए सिफारिशें प्रधान मंत्री या भारत के किसी भी नागरिक द्वारा की जा सकती है। नामांकनों की सावधानीपूर्वक जांच की जाती है, और अंतिम निर्णय भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

Bharat Ratna Award Winners List: भारत रत्न पुरस्कार से जुड़े तथ्य; 1954 से 2024 तक विजेताओं की लिस्ट

किन-किन क्षेत्रों में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया है?| In which fields Bharat Ratna Award has been given?

भारत में प्रतिभा और विशेषज्ञता की विविधता का प्रदर्शन करते हुए, सन् 1954 से लेकर 2023 तक विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। भारत रत्न प्राप्तकर्ताओं में वैज्ञानिक, कलाकार, समाज सुधारक, खिलाड़ी, राजनेता और उद्यमी शामिल हैं। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सीवी रमन से लेकर करुणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा तक, भारत रत्न से उन असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास एवं समाज परिवर्तन के लिए अपने कार्यों और योगदानों से अमिट छाप छोड़ी है।

भारत रत्न पुरस्कार के गैर नागरिक प्राप्तकर्ता कौन हैं?| Non Citizen Recipients of Bharat Ratna Award

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो भारत के गैर-नागरिक हैं।

अब्दुल गफ्फार खान: अब्दुल गफ्फार खान को वर्ष 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अब्दुल गफ्फार खान मूल रूप से पाकिस्तान के नागरिक हैं। "फ्रंटियर गांधी" के नाम से जाने जाने वाले स्वतंत्रता कार्यकर्ता और पश्तून नेता अब्दुल गफ्फार खान, महात्मा गांधी के अनुयायी थे। वह 1920 में खिलाफत आंदोलन में शामिल हुए और 1929 में खुदाई खिदमतगार ("लाल शर्ट आंदोलन") की स्थापना की।

नेल्सन मंडेला: दक्षिण अफ्रीका मूल के नागरिक नेल्सन मंडेला को वर्ष 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता नेल्सन मंडेला वर्ष 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति थे। मंडेला का अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस आंदोलन गांधीवादी दर्शन से प्रभावित था, इसलिए अक्सर उन्हें "दक्षिण अफ़्रीका का गांधी" कहा जाता है। वर्ष 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारत रत्न पुरस्कार के स्वाभाविक नागरिक प्राप्तकर्ता कौन हैं?|Naturalized Citizen Recipients of Bharat Ratna Award

भारत रत्न विजेताओं की सूची में एक नाम ऐसा भी है जो भारत की स्वाभाविक नागरिक हैं, वो हैं मदर टेरेसा। मदर टेरेसा का जन्म उत्तर मैसेडोनिया में उस वक्त के स्कोपजे नामक प्रांत में हुआ। मदर टेरेसा 6 जनवरी, 1929 को कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पंहुचीं और अध्यापन का काम शुरू किया। संत मदर टेरेसा ने एक कैथोलिक नन और मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की। उन्हें 1979 में उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत में उन्होंने कई सामाजिक सेवा और कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मुख्य रूप से गरीबों, असहायों, बीमारों की खुले दिल से सेवा की। मदर टेरेसा को भारत के स्वाभाविक नागरिक के रूप में वर्ष 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भारत रत्न पुरस्कार के मरणोपरांत प्राप्तकर्ताओं की सूची|Posthumous Recipients of Bharat Ratna Award List

भारत के कई महान व्यक्तियों को उनके सामाजिक कार्यों और मानव प्रयासों के लिए मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यानी, उन्हें उनकी मृत्यु के बाद भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यहां उन सभी भारत रत्न विजेताओं की सूची दी गई है, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

  • लाल बहादुर शास्त्री
  • कामराज
  • विनोबा भावे
  • एमजी रामचन्द्रन
  • बीआर अम्बेडकर
  • राजीव गांधी
  • वल्लभभाई पटेल
  • अब्दुल कलाम आज़ाद
  • अरुणा आसफ अली
  • जयप्रकाश नारायण
  • गोपीनाथ बोरदोलोई
  • मदन मोहन मालवीय
  • भूपेन हजारिका
  • नानाजी देशमुख

1954 से 2023 तक भारत रत्न प्राप्त व्यक्तियों की सूची| Bharat Ratna Award Winners List from 1954 to 2023

1954 से लेकर 2023 तक भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न विजेताओं की सूची यहां दी जा रही है।

भारत रत्न विजेता 2024

भारत रत्न विजेता 2019

  • नानाजी देशमुख (सामाजिक कार्यकर्ता) - महाराष्ट्र
  • भूपेन हजारिका (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) - असम
  • प्रणब मुखर्जी (राजनेता) - पश्चिम बंगाल

भारत रत्न पुरस्कार सूची 2015

  • अटल बिहारी वाजपेई (राजनेता) - मध्य प्रदेश
  • मदन मोहन मालवीय (विद्वान एवं शिक्षा सुधारक) - उत्तर प्रदेश

भारत रत्न विजेताओं की सूची 2014

  • सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) - महाराष्ट्र
  • सीएनआर राव (रसायनज्ञ और प्रोफेसर) - कर्नाटक

भारत रत्न विजेता 2009

  • भीमसेन जोशी (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक) - कर्नाटक

भारत रत्न पुरस्कार सूची 2001

  • बिस्मिल्लाह खान (हिन्दुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक) - उत्तर प्रदेश
  • लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका) - महाराष्ट्र

भारत रत्न विजेताओं की सूची 1999

  • रविशंकर (सितार वादक) - उत्तर प्रदेश
  • गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - असम
  • अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्री) - पश्चिम बंगाल
  • जयप्रकाश नारायण (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक) - बिहार

भारत रत्न विजेता 1998

  • चिदम्बरम सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - तमिलनाडु
  • एमएस सुब्बुलक्ष्मी (कर्नाटक शास्त्रीय गायिका) - तमिलनाडु

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1997

  • एपीजे अब्दुल कलाम (एयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक) - तमिलनाडु
  • अरुणा आसफ अली (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - पश्चिम बंगाल
  • गुलज़ारीलाल नंदा (स्वतंत्रता सेनानी) - पंजाब

भारत रत्न विजेता 1992

  • सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता) - पश्चिम बंगाल
  • जेआरडी टाटा (उद्योगपति) - महाराष्ट्र
  • अब्दुल कलाम आज़ाद (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - पश्चिम बंगाल

भारत रत्न विजेताओं की सूची 1991

  • मोरारजी देसाई (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - गुजरात
  • सदर वल्लभभाई पटेल (स्वतंत्रता सेनानी) - गुजरात
  • राजीव गांधी (राजनेता) - उत्तर प्रदेश

भारत रत्न विजेता 1990

  • नेल्सन मंडेला (रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता) - दक्षिण अफ्रीका
  • बीआर अम्बेडकर (समाज सुधारक) - महाराष्ट्र

भारत रत्न विजेता 1988

  • एम जी रामचन्द्रन (अभिनेता से राजनेता बने) - तमिलनाडु

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1987

  • खान अब्दुल गफ्फार खान (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - पाकिस्तान

भारत रत्न विजेताओं की सूची 1983

  • विनोबा भावे (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक) - महाराष्ट्र

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1980

  • मदर टेरेसा (कैथोलिक नन) - पश्चिम बंगाल

भारत रत्न विजेता 1976

  • के कामराज (राजनेता) - तमिलनाडु

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1975

  • वी वी गिरि (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - ओडिशा

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1971

  • इंदिरा गांधी (राजनेता) - उत्तर प्रदेश

भारत रत्न विजेताओं की सूची 1966

  • लाल बहादुर शास्त्री (स्वतंत्रता सेनानी) - उत्तर प्रदेश

भारत रत्न विजेता 1963

  • पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान) - महाराष्ट्र
  • ज़ाकिर हुसैन (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और शिक्षा दार्शनिक) - आंध्र प्रदेश

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1962

  • राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, राजनेता और विद्वान) - बिहार

भारत रत्न विजेता 1961

  • पुरूषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता सेनानी) - उत्तर प्रदेश
  • बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनीतिक नेता, परोपकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता) - पश्चिम बंगाल

भारत रत्न विजेताओं की सूची 1958

  • धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक) - महाराष्ट्र

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1957

  • गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी)-उत्तराखंड

भारत रत्न विजेता 1955

  • जवाहर लाल नेहरू (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और लेखक) - उत्तर प्रदेश
  • एम विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के दीवान) - कर्नाटक
  • भगवान दास (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक और शिक्षाविद्) - उत्तर प्रदेश

भारत रत्न पुरस्कार सूची 1954

  • सीवी रमन (भौतिक विज्ञानी) - तमिलनाडु
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक और राजनीतिज्ञ) - तमिलनाडु
  • सी राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - तमिलनाडु

रानीलक्ष्‍मी बाई एवं 1857 की जंग से सरदार पटेल का कनेक्शन, जानिए कैसे?

deepLink articlesSardar Vallabhbhai Patel GK Quiz in Hindi: प्रश्नोत्तरी से जानें भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे

deepLink articlesChildren's Day Essay Topic in hindi: पंडित जवाहरलाल नेहरू: आधुनिक भारत के वास्तुकार

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bharat Ratna is the country's highest civilian award. Established in 1954, this prestigious honor is given for outstanding contribution including service and work in various fields. These include art, literature, science, social work and public service etc. Facts related to Bharat Ratna Award, list of winners from 1954 to 2023, Bharat Ratna Award Winners List in Hindi; Bharat Ratna Winners List from 1954 to 2023
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+