9 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 September)

9 September History: आज ही के दिन 9 सितंबर 1920 को, अलीगढ़ के मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (MAO कॉलेज) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में परिवर्तित कर दिया गया। एएमयू का मुख्य परिसर अलीगढ़ में स्थित है और दो कामकाजी ऑफ-कैंपस केंद्र मलप्पुरम और मुर्शिदाबाद में स्थित हैं।

आज के इस लेख में हम आपको 9 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 9 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

9 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 September)

9 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1828- महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म 9 सितंबर 1828 को हुआ।
1850- प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म 9 सितंबर 1850 को हुआ।
1874- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का जन्म 9 सितंबर 1874 को हुआ।
1905- भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म 9 सितंबर 1905 को हुआ।
1907- भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का जन्म 9 सितंबर 1907 में हुआ।
1909- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म 9 सितंबर 1909 को हुआ।
1915- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच 9 सितंबर 1915 में उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ।
1932- हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म 9 सितंबर 1932 को हुआ।
1942- प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म 9 सितंबर 1942 को हुआ।
1947- भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन 9 सितंबर 1947 को हुआ।
1967- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ।
1968- भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन 9 सितंबर 1968 को हुआ।
1974- भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर 1974 को हुआ।
1982- कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन 9 सितंबर 1982 को हुआ।
1999- भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने 9 सितंबर 1999 में अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2008- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 9 सितंबर 2008 में 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008- सर्वोच्च न्यायालय ने 9 सितंबर 2008 में सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
2009- रेल मंत्रालय ने 9 सितंबर 2009 में गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
2012- आज ही के दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने 9 सितंबर 2012 में सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
2012- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन 9 सितंबर 2012 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
9 September History: On this day, 9 September 1920, the Mohammedan Anglo-Oriental College (MAO College), Aligarh, was converted into Aligarh Muslim University (AMU). The main campus of AMU is located in Aligarh and two functional off-campus centers are located in Malappuram and Murshidabad.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+