9 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 April)

9 April History: 9 अप्रैल को रवींद्रनाथ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इसके अलावा, भारत में 8 अप्रैल को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि सीआरपीएफ हर साल 9 अप्रैल 1965 को हुए वीरतापूर्ण क्षण को याद कर शौर्य दिवस मनाती है। जिसमें की सीआरपीएफ के बहादुर जवानों ने 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था और चार पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया था।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 9 अप्रैल से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 9 अप्रैल को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

9 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 April)

9 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास

1669 - औरंगजेब ने हिंदू मंदिरों को तोड़ने का आदेश 9 अप्रैल 1669 को दिया था।

1756 - बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का जन्म 9 अप्रैल 1756 को हुआ।

1783 - 9 अप्रैल 1783 को टीपू साहब ने भारत के बेडनोर से अंग्रेजों को भगाया।

1860 - 9 अप्रैल 1860 को पहली बार मानव आवाज रिकॉर्ड की गई थी।

1883 - अफगानिस्तान के राजा मोहम्मद नादिर शाह का जन्म 9 अप्रैल 1883 को हुआ, जिन्होंने 15 अक्टूबर 1929 से नवंबर 1933 तक अफगानिस्तान में राज किया था।

1901 - श्रीमद राजचंद्र एक जैन कवि, रहस्यवादी, दार्शनिक, विद्वान और सुधारक थे, जिनका निधन 9 अप्रैल 1901 को हुआ था।

1929 - भारतीय शास्त्रीय सरोद वादक और संगीत की विद्वान शरण रानी का जन्म 9 अप्रैल 1929 को हुआ।

1948 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को हुआ था।

1952 - कश्मीर घाटी के कवि महजूर की मृत्यु 9 अप्रैल 1952 को हुई थी।

1954 - भारतीय अर्थशास्त्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित राजनीतिज्ञ जयराम रमेश का जन्म 9 अप्रैल 1954 को हुआ था।

1954 - भारतीय फिल्म स्कोर और साउंडट्रैक संगीतकार आदित्यन का जन्म 9 अप्रैल 1954 को हुआ।

1954 - भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और निर्माता अनीता कंवल का जन्म 9 अप्रैल 1954 को हुआ।

1964 - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को हुआ।

1971 - भारतीय राज्य तमिलनाडु के अभिनेता विग्नेश का जन्म 9 अप्रैल 1971 को हुआ।

1979 - भारतीय बैंकर, गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को हुआ।

1980 - भारतीय वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक चक्रवर्ती सुलिबेले का जन्म 9 अप्रैल 1980 को हुआ।

1984 - तमिल फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली का जन्म 9 अप्रैल 1984 को हुआ।

1981 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और पहली महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन 9 अप्रैल 1981 को हुआ था।

1983 - 9 अप्रैल 1983 को छठा अंतरिक्ष यान मिशन-चैलेंजर 1 पृथ्वी पर लौटा।

1984 - भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ भाऊराव देवाजी खोबरागड़े का निधन 9 अप्रैल 1984 को हुआ था।

1988 - हिन्दी फ़िल्म उद्योग में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ।

1989 - एशिया की पहली पूरी तरह से भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना 9 अप्रैल 1989 को शुरू की गई थी।

1990 - भारतीय क्रिकेटर प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को हुआ।

2009 - भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता शक्ति सामंत का देहांत 9 अप्रैल 2009 को हुआ था, जिन्होंने 1957 में शक्ति फिल्म्स की स्थापना की थी।

2010 - जम्मू और कश्मीर की विधान सभा ने अंतर-जिला भर्ती पर प्रतिबंध लगाने वाला एक विवादास्पद विधेयक 9 अप्रैल 2010 को पारित किया था।

2011- 9 अप्रैल 2011 को सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाए जाने की मांग स्वीकार किए जाने के बाद अन्ना हजारे ने अपना आमरण अनशन समाप्त किया।

2011- अन्ना हजारे को उनके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए 1 करोड़ रुपये का आईआईपीएम रवींद्रनाथ टैगोर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा 9 अप्रैल 2011 को की गई थी।

2014 - भारतीय राजनेता ए. नरेंद्र का निधन 9 अप्रैल 2014 को हुआ, जो भारत की 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य थे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
9 April History: On 9 April the Rabindranath Tagore International Peace Prize was announced. Also, 8th April is observed as Bravery Day in India by the CRPF (Central Reserve Police Force). Let us inform that CRPF celebrates Shaurya Diwas every year by remembering the heroic moment that happened on 9 April 1965.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+