7 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 7 September)

7 September History: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना आज ही के दिन 7 सितंबर 1906 को मुंबई के प्रतिष्ठित व्यापारियों के एक समूह द्वारा की गई। इससे पहले यह बैंक जुलाई 1969 तक निजी स्वामित्व और नियंत्रण में था, जब 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया SWIFT (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटर बैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस) का संस्थापक सदस्य है, जो लागत प्रभावी वित्तीय प्रसंस्करण और संचार सेवाओं के प्रावधान की सुविधा प्रदान करता है।

7 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 7 September)

आज के इस लेख में हम आपको 7 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 7 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

7 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1826- बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का जन्म 7 सितंबर 1826 में हुआ।
1887- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 7 सितंबर 1887 को हुआ।
1917- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का जन्म 7 सितंबर 1917 को हुआ।
1933- अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म 7 सितंबर 1933 को हुआ।
1934- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 7 सितंबर 1934 को हुआ।
1948- मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1948 को हुआ।
1950- प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1950 को हुआ।
1963- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 7 सितंबर 1963 को हुआ।
1965- भारतीय सीमा पर 7 सितंबर 1965 में चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा की गई।
1998- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन 7 सितंबर 1998 को हुआ।
2008- भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने 7 सितंबर 2008 में भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008- बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच 7 सितंबर 2008 को सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008- खगोलविदों ने 7 सितंबर 2008 में हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009- भारत के पंकज आडवाणी ने 7 सितंबर 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2011- दिल्ली में रात 11:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 7 सितंबर 2011 में 4.2 तीव्रता का 6 सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था।
2011- दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट से 7 सितंबर 2011 को 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
2013- त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन 7 सितंबर 2013 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
7 September History: Bank of India was established on this day on 7 September 1906 by a group of eminent businessmen of Mumbai. Earlier this bank was under private ownership and control until July 1969, when it was nationalized along with 13 other banks.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+