5 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 5 September)

5 September History: भारत में हर साल 5 सितंबर को "शिक्षक दिवस" (Teachers' Day) मनाया जाता है, जो शिक्षकों के समर्पण और शिक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता और सराहना करने के लिए समर्पित है। इस दिन को प्रमुख दार्शनिक, विद्वान और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षकों के समर्पण को सलामी देने के लिए शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 5 September)

आज के इस लेख में हम आपको 5 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 5 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

5 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1872- तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म 5 सितंबर 1872 को हुआ।
1888- भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ।
1905- प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म 5 सितंबर 1905 को हुआ।
1910- भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का जन्म 5 सितंबर 1910 को हुआ।
1933- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म 5 सितंबर 1933 को हुआ।
1986- भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म 5 सितंबर 1986 को हुआ।
1986- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन 5 सितंबर 1986 को हुआ।
1986- भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन 5 सितंबर 1986 को हुआ।
1991- भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन 5 सितंबर 1991 को हुआ।
1995- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन 5 सितंबर 1995 को हुआ।
1997- विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 को हुआ।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में 5 सितंबर 2008 को सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 5 सितंबर 2009 को दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011- भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को 5 सितंबर 2011 में अंतिम रूप दिया गया।
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में 5 सितंबर 2014 को इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
September 5 History: Every year on September 5, "Teachers' Day" is celebrated in India which is dedicated to recognizing and appreciating the dedication of teachers and their significant contribution to education. The day is also celebrated as the birth anniversary of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, a prominent philosopher, scholar and the second President of India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+