4 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 4 September)

4 September History: दादाभाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ, जिन्हें "भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन" और "भारत के अनौपचारिक राजदूत" के रूप में भी जाना जाता है। दादाभाई नौरोजी एक भारतीय राजनीतिक नेता, व्यापारी, विद्वान और लेखक थे। जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में दूसरे, 9वें और 22वें स्थान पर 1886 से 1887, 1893 से 1894 और 1906 से 1907 तक कार्य किया।

4 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 4 September)

आज के इस लेख में हम आपको 4 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 4 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

4 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1665- मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर 4 सितंबर 1665 को हस्ताक्षर हुए।
1825- प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ था।
1880- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का जन्म 4 सितंबर 1880 को हुआ।
1888- महात्मा गांधी ने 4 सितंबर 1888 में इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1894- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म 4 सितंबर 1894 को हुआ।
1895- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म 4 सितंबर 1895 को हुआ।
1906- हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक नंददुलारे वाजपेयी का जन्म 4 सितंबर 1906 को हुआ।
1912- भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन 4 सितंबर 1912 को हुआ।
1941- भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म 4 सितंबर 1941 को हुआ।
1946- भारत में 4 सितंबर 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1952- भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ।
1962- भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म 4 सितंबर 1962 को हुआ।
1967- 4 सितंबर 1967 को आए 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में महाराष्ट्र का कोयना बांध में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1997- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन 4 सितंबर 1997 में हुआ।
2008- मायावती सरकार ने 4 सितंबर 2008 में उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008- केन्द्रीय कैबिनेट ने 4 सितंबर 2008 को सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009- कोयला कंपनी SCCL को 4 सितंबर 2009 में मिनी रत्न कंपनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2009- गुजरात उच्च न्यायालय ने 4 सितंबर 2009 में असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने 4 सितंबर 2012 में भारत को पहला पदक दिलाया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
4 September History: Dadabhai Naoroji, born on 4 September 1825, is also known as the "Grand Old Man of India" and "Unofficial Ambassador of India". Dadabhai Naoroji was an Indian political leader, businessman, scholar and writer. Who served as the 2nd, 9th and 22nd President of the Indian National Congress from 1886 to 1887, 1893 to 1894 and 1906 to 1907.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+