History of 12 September: जब भारतीय सेना ने ध्‍वस्त किए 51 पाकिस्तानी टैंक

12 September History: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार फ़िरोज़ गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ। फ़िरोज़ गांधी ने 1950 और 1952 के बीच प्रांतीय संसद के सदस्य के रूप में कार्य किया, और बाद में भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा नेहरू फिरोज गांधी की पत्नी थी जो कि स्वयं एक प्रधानमंत्री थी।

History of 12 September: जब भारतीय सेना ने ध्‍वस्त किए 51 पाकिस्तानी टैंक

पाकिस्तान के फिलोरा पर कैसे किया कब्जा

1965 में अगस्त महीने में शुरू हुआ भारत पाकिस्तान युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर आने लगा था। 11 सितंबर की रात 11:30 बजे शुरू हुआ यह युद्ध 12 सितंबर को निर्णायक अंत तक पहुंचा। यही कारण है 12 सितंबर भारत-पाक युद्ध की अहम तारीखों में से एक है। इसी दिन भारत-पाक के बीच भीषण टैंक युद्ध हुआ जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए फिलोरा पर कब्जा कर लिया। फिलोराह जगह सियालकोट से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

भारतीय जवानों द्वारा ताबड़तोड़ हमलों को देख पाकिस्तानी सेना कुछ देर के लिए पीछे हट गई और चाविंडा पर अंतिम मोर्चा लगाने के लिए फिर से संगठित हो गई। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में लगातार आक्रमण जारी रखा। अंततः चाविंडा की लड़ाई में समाप्त हुई और भारत ने फिलोरा पर कब्‍जा कर लिया।

हवा में हेलीकॉप्‍टर को उड़ाया

12 सितंबर को ही हथियारोंं से लैस एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्‍टर फिलोरा के दक्षिणी छोर पर आया, जिसे भारतीय सैनिकों ने जमीन पर उतरने से पहले ही मार गिराया। हेलीकॉप्‍टर में सवार पाकिस्तानी इनफैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफीसर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दरअसल भारतीय सेना तो इससे भी आगे बढ़ती जा रही थी, लेकिन इस जगह पर युद्धविराम की घोषणा के कारण भारतीय जवान वहीं रुक गए। भारतीय सेना ने एक के बाद एक कुल 51 पाकिस्तानी टैंकों को नेस्‍तनाबूत कर दिया। हालांकि भारत के 6 टैंक हताहत हुए थे। इस हार के बाद पाकिस्तानी सेना को यह अहसास हुआ कि जिस पैटन और एम32बी2 टैंक पर उसने सबसे ज्‍यादा भरोसा किया था, दरअसल वो काम के थे ही नहीं।

भारत-पाक की 1965 की जंग के तहत इस युद्ध को फिलोरा का युद्ध (Battle of Phillora) भी कहा जाता है। इस युद्ध के बाद 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना कमजोर पड़ गई थी। आपको बता दें कि परीक्षाओं में इस युद्ध से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं।

अब 12 सितंबर के इतिहास के अन्‍य पन्ने

आगे इस लेख में हम आपको 12 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 12 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

1398- तैमूर लंग 12 सितंबर 1398 को सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1912- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़ीरोज़ गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को हुआ।
1922- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन 12 सितंबर 1922 को हुआ।
1962- भारतीय रचनाकार रांगेय राघव का निधन 12 सितंबर 1962 को हुआ।
1971- भारत के प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का निधन 12 सितंबर 1971 को हुआ।
1983- भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन 12 सितंबर 1983 को हुआ।
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 12 सितंबर 1966 में डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 12 सितंबर 2008 में अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 12 सितंबर 2009 को आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012- एप्पल ने 12 सितंबर 2012 में आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
12 September History: Indian freedom fighter, politician and journalist Feroze Gandhi was born on 12 September 1912. Feroze Gandhi served as a member of the provincial parliament between 1950 and 1952, and later as a member of the Lok Sabha, the lower house of the Parliament of India. Indira Nehru, daughter of India's first Prime Minister Jawaharlal Nehru, was the wife of Feroze Gandhi, himself a Prime Minister.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+