10 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 10 September)

10 September History: आज ही के दिन 10 सितंबर 2011 में भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।

10 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 10 September)

आज के इस लेख में हम आपको 10 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 10 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

10 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1872- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कुमार रणजीत सिंह का जन्म 10 सितंबर 1872 को हुआ।
1887- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को हुआ।
1890- हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म 10 सितंबर 1890 को हुआ।
1892- राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म 10 सितंबर 1892 को हुआ।
1895- प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म 10 सितंबर 1895 को हुआ।
1912- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म 10 सितंबर 1912 को हुआ।
1915- भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन 10 सितंबर 1915 को हुआ।
1923- बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन 10 सितंबर 1923 को हुआ।
1935- आज ही के दिन 10 सितम्बर 1935, में दून विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा की गई, जो भारत के जाने-माने निजी/स्वतंत्र विद्यालयों में से एक है।
1944- आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 10 सितंबर 1944 को हुआ।
1966- भारतीय संसद ने 10 सितंबर 1966 में पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1972- भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को हुआ।
1976- इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का 10 सितंबर 1976 में लाहौर से अपहरण हुआ।
1996- संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 10 सितंबर 1996 को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध किया गया।
2008- सर्वोच्च न्यायालय ने 10 सितंबर 2008 में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2009- जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर 10 सितंबर 2009 में राजी हुए।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने 10 सितंबर 2016 को स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
10 September History: On this day, 10 September 2011 US President Barack Obama, while describing India-US strategic cooperation as important and indispensable for the 21st century, has said that there are deep and comprehensive relations between the two countries, which are aimed at improving Asia and the world. To establish peace and prosperity.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+