10 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 10 April)

10 April History: विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. हैनिमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बता दें कि होम्योपैथी शब्द 'होमियो' और 'पाथोस' दो ग्रीक शब्दों से मिलका बना है। दरअसल, होम्योपैथी भारत में लोकप्रिय चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़े होम्योपैथिक दवा निर्माताओं और व्यापारियों में से एक है। भारत में, होम्योपैथी आयुर्वेद की तरह ही लोकप्रिय है, दोनों ही आयुष मंत्रालय के दायरे में आते हैं।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 10 अप्रैल से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 10 अप्रैल को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

10 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 10 April)

10 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास

इतिहास में 10 अप्रैल के दिन कौन सी प्रमुख घटनाएं घटी थी?

1866 - अमेरिकन सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (ASPCA) की स्थापना 10 अप्रैल 1866 को की गई थी।

1875 - आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल 1875 को आर्य समाज की स्थापना की थी।

1889 - 10 अप्रैल 1889 को रामचंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।

1912 - दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जहाज टाइटैनिक ने 10 अप्रैल 1912 को ब्रिटेन के साउथेम्प्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा शुरू की थी।

1982 - 10 अप्रैल 1982 को भारत ने अपने उपग्रह इनसेट 1-ए का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

2004- 10 अप्रैल 2004 को भारतीय रेलवे सप्ताह मनाया गया था।

2016- 10 अप्रैल 2016 को हुई परावुर मंदिर (केरल) दुर्घटना में सौ से अधिक लोगों मारे गए थे। वास्तव में हुआ ये था कि भद्रकाली पूजा के सातवें दिन हजारों लोगों एक साथ एकत्रित हुए थे, जहां विशु के लिए रखे पटाखों के फटने से भीषण आग लग गई जिस आग में वहां मौजूद सौ से अधिक लोगों को मार गए थे। इसके अलावा, इस दिन 10 अप्रैल 2016 को अश्कशाम के 39 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने भारत, अफगानिस्तान, श्रीनगर और पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया।

10 अप्रैल के दिन किस प्रमुख हस्ती का जन्म व निधन हुआ था?

1901 - भारतीय अर्थशास्त्री, संस्था निर्माता और भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष धनंजय रामचंद्र गाडगिल का जन्म 10 अप्रैल 1901 को हुआ।

1932 - प्रमुख भारतीय शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ।

1932 - भारत की 14वीं लोकसभा के सदस्य बालासाहेब विखे पाटिल का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ।

1932 -जयपुर घराने की प्रमुख भारतीय शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ।

1940 - भारतीय गुजराती भाषा की नारीवादी उपन्यासकार, नाटककार और वार्ताकार वर्षा अदलजा का जन्म 10 अप्रैल 1940 को हुआ।

1941 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व सिविल सेवक राजनयिक मणिशंकर अय्यर का जन्म 10 अप्रैल 1941 को हुआ।

1944 - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल का जन्म 10 अप्रैल 1944 को हुआ।

1949 - भारतीय जीवाश्म विज्ञानी बीरबल साहनी का निधन 10 अप्रैल 1949 को हुआ, जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के जीवाश्मों का अध्ययन किया।

1959 - भारतीय राज्य तमिलनाडु के अनुभवी पत्रकार नक्कीरन गोपाल का जन्म 10 अप्रैल 1959 को हुआ।

1961 - भारतीय राज्य केरल के जादूगर और प्रेरक वक्ता गोपीनाथ मुथुकड़ का जन्म 10 अप्रैल 1961 को हुआ।

1964 - भारतीय सेलिब्रिटी शेफ, उद्यमी और टेलीविजन व्यक्तित्व संजीव कपूर का जन्म 10 अप्रैल 1964 को हुआ।

1968 - भारतीय पर्वतारोही त्सेवांग पलजोर का जन्म 10 अप्रैल 1968 को हुआ, जिनकी 1996 में एवरेस्ट पर मृत्यु हो गई थी।

1975 - भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का जन्म 10 अप्रैल 1975 को हुआ।

1981 - भारतीय स्वर अभिनेता, टीवी अभिनेता प्रसाद बर्वे का जन्म 10 अप्रैल 1981 को हुआ।

1986 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को हुआ जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी।

1995 - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता मोरारजी देसाई की मृत्यु 10 अप्रैल 1995 को हुई, जिन्होंने 1977 और 1979 के बीच भारत के चौथे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

1998 - श्री विद्या प्रकाशानंद गिरि स्वामी एक श्रद्धेय हिंदू गुरु थे, जिनका निधन 10 अप्रैल 1998 को हुआ।

1999 - भारतीय उपन्यासकार और मलयालम साहित्य के लघु कथाकार थकाज़ी शिवशंकर पिल्लई का देहांत 10 अप्रैल 1999 को हुआ।

2008 - भारतीय निर्देशक, लेखक और निर्माता शोमू मुखर्जी की मृत्यु 10 अप्रैल 2008 को हुई।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
10 April History: World Homeopathy Day is celebrated every year on 10 April to commemorate the birthday of Dr. Hahnemann, the founder of Homeopathy. The word homeopathy is derived from two Greek words 'homeo' and 'pathos'. In fact, homeopathy is one of the popular medical systems in India. India is one of the largest homeopathic medicine manufacturers and traders globally.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+