1 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 September)

1 September History: 1 सितंबर 1956 को त्रिपुरा को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। इससे पहले, 15 अक्टूबर 1949 को त्रिपुरा को आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा बन गया था। और फिर 21 जनवरी 1972 के दिन त्रिपुरा को भारतीय राज्यों की सूची में शामिल किया गया। वर्तमान में त्रिपुरा एक भारतीय राज्य है जो कि अपने हस्तशिल्प, विशेष रूप से हाथ से बुने हुए सूती कपड़े, लकड़ी की नक्काशी और बांस उत्पादों के लिए जाना जाता है।

1 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 September)

आज के इस लेख में हम आपको 1 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 1 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

1 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1574- सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास जी का निधन 1 सितंबर 1574 को हुआ।
1895- भारतीय संगीतकार चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार का जन्म 1 सितम्बर 1895 को हुआ।
1896- प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्म 1 सितम्बर 1896 को हुआ।
1901- जानेमाने भूगोलवेत्ता लक्ष्मी नारायण उपाध्याय का जन्म 1 सितम्बर 1901 को हुआ।
1908- भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म 1 सितम्बर 1908 को हुआ।
1909- प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म 1 सितम्बर 1909 को हुआ।
1921- भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म 1 सितम्बर 1921 को हुआ।
1923- भारत के मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म 1 सितम्बर 1923 को हुआ।
1926- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का जन्म 1 सितम्बर 1926 को हुआ।
1927- बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म 1 सितंबर 1927 को हुआ।
1933- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ।
1947- भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का जन्म 1 सितंबर 1947 को हुआ।
1947- भारतीय मानक समय को 1 सितंबर 1947 में अपनाया गया।
1956- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 1 सितंबर 1956 में हुई।
1956- राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1 सितंबर 1956 को त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।
1962- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 1 सितंबर 1962 को शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1964- इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को 1 सितंबर 1964 में विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1970- भारतीय अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी का जन्म 1 सितंबर 1970 को हुआ।
1973- मशहूर धारावाहिक अभिनेता राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को हुआ।
1997- साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को 1 सितंबर 1997 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में 1 सितंबर 2008 को नियुक्ति की घोषणा की।
2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 1 सितंबर 2008 में अपना लोगो बदला।
2008- बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन 1 सितंबर 2008 में हुआ।
2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को 1 सितंबर 2009 में भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
2009- सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को 1 सितंबर 2009 में नोटिस दिया गया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
1 September History: On 1 September 1956, Tripura was made a union territory. Earlier, Tripura had officially become a part of India on 15 October 1949. And then on 21 January 1972, Tripura was included in the list of Indian states. Present-day Tripura is an Indian state known for its handicrafts, especially hand-woven cotton fabrics and bamboo products.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+