Yoga Day Quotes: योग दिवस पर पढ़ें स्वामी विवेकानंद से लेकर बौद्ध गुरु दलाई लामा के प्रेरणादायक कोट्स

International Yoga Day Quotes in Hindi: भारत में योग का महत्व प्राचीन काल से है। कहा जाता है कि योग से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक लाभ भी मिलते हैं। हालांकि विज्ञान और अध्ययनों में योग अभ्यास को आध्यात्मिक लाभ से भी जोड़ा गया है। विश्व भर में योग की लोकप्रियता को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस पर पढ़ें स्वामी विवेकानंद से लेकर बौद्ध गुरु दलाई लामा के प्रेरणादायक कोट्स

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग अभ्यास को लेकर दुनिया भर में इसके महत्व का प्रचार-प्रसार किया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को योग के अभ्यास के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, योग अभ्यास की शुरुआत भारत में ही हुई। हिन्दू देवता के रूप में पूजे जाने वाले शिव को योग विद्या में आदि योगी माना जाता है। योग के महत्व का उल्लेख हिन्दू वेदों और उपनिषदों की रचनाओं में भी किया गया है। महर्षि पतंजलि द्वारा रचित "योगसूत्र" योग का प्रमुख शास्त्र माना जाता है।

योग अभ्यास के महत्व को दुनिया भर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई। वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसके प्रस्ताव को प्रस्तुत किया। इसके समर्थन में 177 देशों ने सहमति जताई और 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर यहां स्वामी विवेकानंद, श्री अरबिंदो, परमहंस योगानंद, महात्मा गांधी से लेकर बौद्ध गुरु दलाई लामा के कोट्स प्रस्तुत किये जा रहे हैं। चाहे आप छात्र हो या पेशेवर, योग के महत्व पर केंद्रित इन मोटिवेशनल कोट्स को अवश्य पढ़ें:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोट्स | International Yoga Day 2024 Quotes in Hindi

"अपने छोटे से छोटे कार्य में भी अपना दिल, दिमाग और आत्मा लगाओ। यही सफलता का रहस्य है।" - स्वामी शिवानंद

"योग प्रकाश की भांति है, जो एक बार जलने के बाद कभी नहीं बुझता। योग के प्रति आपका अभ्यास जितना ज्यादा होगा, आपकी अंदर की लौ उतनी ही तेज होगी।" - बी.के.एस. अयंगर

"योग मन की गतिविधियों का निरोध है। फिर द्रष्टा के अपने स्वरूप में निवास करना है।" - पतंजलि

"श्वास लें और ईश्वर को सच्चे मन से बुलाएं, ईश्वर आपके पास आएँगे। श्वास को रोके रखें और ईश्वर आपके साथ रहेंगे। श्वास छोड़ें और आप ईश्वर के पास आएँगे। श्वास को रोके रखें और ईश्वर के प्रति समर्पण करें।" - टी. कृष्णमाचार्य (प्रसिद्ध योग गुरुओं के प्रेरक कोट्स |Yoga Day 2024 Top Quotes From Yoga Guru)

"योग मुक्ति का मार्ग है। इसके निरंतर अभ्यास से हम खुद को भय, पीड़ा और अकेलेपन से मुक्त कर सकते हैं।" - इंद्रा देवी

"योग का अर्थ है मनुष्य का ईश्वर या दिव्य शक्ति से मिलन।" - श्री अरबिंदो

"योगाभ्यास से व्यक्ति के परम भीतर शांति आती है, जिसे जीवन के कष्टों और परेशानियों से नहीं हिलाया जा सकता।" - स्वामी विवेकानंद

"योग युवावस्था और शांत, स्थायी शांति की कला है।" - परमहंस योगानंद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 कोट्स | International Yoga Day 2024 Quotes By Famous Peronalities

"मौन की स्थिति में आत्मा स्पष्ट प्रकाश में मार्ग खोज लेती है और जो मायावी और भ्रामक है, वह स्पष्टता में बदल जाता है।" - महात्मा गांधी

"जब तक हम अपने आप से शांति नहीं बना लेते, तब तक हम बाहरी दुनिया में शांति प्राप्त नहीं कर सकते।" - दलाई लामा

"योग केवल एक व्यायाम प्रणाली नहीं है। योग मन के अंदर की सीमाओं को मिटाने का विज्ञान है।" - सद्गुरु

"योग आत्मा की यात्रा है। यह आपके अपने सार को प्रकट करता है।" - एकहार्ट टॉले (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मोटिवेशनल कोट्स | International Yoga Day Motivational Quotes in Hindi)

"योग केवल व्यायाम और आसन नहीं है। यह एक रहस्यमय तत्व के स्पर्श के साथ भावनात्मक एकीकरण और आध्यात्मिक उत्थान है, जो आपको सभी कल्पनाओं से परे कुछ की झलक देता है।" - श्री श्री रविशंकर

"योग हमारे भौतिक शरीर के भीतर और बाहर जीवन ऊर्जा की सूक्ष्म धाराओं की खोज और अन्वेषण है।" - दीपक चोपड़ा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोट्स |International Yoga Day Quotes in Hindi By Famous Peronalities

"योग का अर्थ है उस ऊर्जा के साथ जुड़ना, जो हममें से हर किसी में है।" - जग्गी वासुदेव (सद्गुरु)

"योग का अभ्यास मन को शांत और स्थिर करता है।" - श्री श्री रवि शंकर

"योग में चिंता पैदा करने वाले मानसिक पैटर्न को कम करने का एक चतुर, चतुर तरीका है।" - मेहमत ओज़

"योग केवल कुछ आसनों की पुनरावृत्ति नहीं है, बल्कि यह जीवन की सूक्ष्म ऊर्जाओं की खोज और अन्वेषण के बारे में अधिक है।" - अमित रे

"भावनाएँ हवा वाले आकाश में बादलों की तरह आती और जाती हैं। सचेत साँस लेना मेरा सहारा है।" - थिच नहत हान

"जब आप सचेत रूप से अपने शरीर को कुछ आसनों से जोड़ते हैं, तो आप अपनी चेतना को ऊपर उठा सकते हैं।" - जग्गी वासुदेव (सद्गुरु)

"योग एक ऐसी विधि है जिससे आप स्वप्नहीन मन में आ सकते हैं। योग मन को स्थित रखने का विज्ञान है।" - शेरोन गैनन (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 प्रेरणादायक कोट्स | Top International Yoga Day 2024 Quotes)

"योग के माध्यम से हम खुद की सच्चाई जान पाते हैं।" - तिरुमलाई कृष्णमाचार्य

योग दिवस पर अन्य लेख पढ़ें:

Essay on Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लिखें 800 शब्दों में निबंधEssay on Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लिखें 800 शब्दों में निबंध

Debate on Yoga Day 2024: योग दिवस पर कैसे करें वाद-विवाद? यहां देखें पक्ष- विपक्ष में तर्कDebate on Yoga Day 2024: योग दिवस पर कैसे करें वाद-विवाद? यहां देखें पक्ष- विपक्ष में तर्क

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
On the occasion of International Yoga Day 2024, here are some famous quotes from Swami Vivekananda, Sri Aurobindo, Paramahansa Yogananda, Mahatma Gandhi to Buddhist Guru Dalai Lama. Whether you are a student or a professional, do read these motivational quotes focusing on the importance of yoga. Yoga day Quotes in hindi: International Yoga Day Quotes By Famous Personalities
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X