World Tsunami Awareness Day 2023: सुनामी क्या है? क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस?

World Tsunami Awareness Day 2023 in Hindi: प्रत्यक वर्ष 05 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। सुनामी यानी भूकंपीय समुद्री लहरें। ये एक प्रकार की प्राकृतिक आपदा है, जो बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बन सकती हैं। सुनामी कुछ ही क्षणों में लोगों की जान ले सकती हैं और भयानक तबाही मचा सकती हैं।

World Tsunami Awareness Day 2023: सुनामी क्या है? क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस?

सुनामी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के विषय को महत्व देते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Day in Hindi) के रूप में नामित किया। यह वैश्विक जागरूकता अनुष्ठान के रूप में आयोजित किया जाता है। विश्व सुनामी जागरूकता दिवस को सुनामी के भयावह रूप से लोगों को अवगत कराने, इसके भयानक प्राकृतिक घटनाओं के लिए तैयारियों को बढ़ाने, इससे निपटने संबंधी कमजोरियों को कम करने और सुनामी का सामना करने को लेकर हिम्मत बढ़ाने एवं रणनीति तैयार करने को बढ़ावा देता है।

World Tsunami Awareness Day 2023: कैसे हुई शुरुआत?

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day in Hindi) की स्थापना जापान 2015 में द्वारा किये गये एक प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। सुनामी के विनाशकारी प्रभाव से पीड़ित और अच्छी तरह परिचित देश जापान ने खाड़ी में 1854 की दुखद सुनामी से मची तबाही की याद में इस जागरूकता अनुष्ठान को जन-जन तक फैलाने का सुझाव दिया। जापान में सुनामी की इस भीषण तबाही में करीब 8,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। यह ऐतिहासिक घटना भविष्य की आपदाओं को कम करने के लिए जागरूकता और तैयारियों को बढ़ावा देने की तात्कालिकता का प्रतीक है।

World Tsunami Awareness Day 2023: क्या है उद्देश्य?

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (Tsunami Day in India) का प्राथमिक उद्देश्य समुदायों और व्यक्तियों को सुनामी के बारे में शिक्षित करना है। इस जागरूकता अभियान के तहत सुनामी के खतरे का अनुमान होते ही पूर्व में चेतावनी संकेतों, निकासी प्रक्रियाओं और शीघ्र ही खतरे का पता लगाने वाली प्रणालियों के महत्व को समझने पर जोर दिया जाता है।

deepLink articlesरानीलक्ष्‍मी बाई एवं 1857 की जंग से सरदार पटेल का कनेक्शन, जानिए कैसे?

Tsunami Day in India 2023 कैसे मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस?

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ इसे जन-मानस तक पहुंचाया जाता है। इनमें शैक्षिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और सार्वजनिक सेवा घोषणाओं के माध्यम से, अत्यधिक प्रभाव वाले क्षेत्रों के लोगों को अपनी और अपने समुदायों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी मुहैया करा कर उन्हें सुनामी के भयानक रूप के लिए जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को रेक्यू के लिए भी आवश्यक ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे ही कई कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन कर 5 नवंबर को विश्व भर में सुनामी जागरूकता दिवस (Tsunami Day in India) मनाया जाता है।

World Tsunami Awareness Day 2023: सुनामी क्या है? क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस?

World Tsunami Awareness Day 2023: सुनामी क्या है?

आप ये तो जान गये हैं कि हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Day in Hindi) मनाया जाता है। लेकिन क्या आप अच्छी तरह से ये समझते हैं कि आखिर सुनामी किस बला को कहते हैं। आइए आपको सरल भाषा में समझाते हैं कि सुनामी क्या है। जब धरती हिलती है, तो भूकंप आता है और जब वही भूकंप समुद्र में आता है तो सुनामी बन जाती है। अर्थात समुद्र में उठने वाले तूफान को सुनामी कहा जाता है। जापान में समुद्री तूफ़ान को सुनामी कहा जाता है। जापानी भाषा में 'सु' का अर्थ समुद्र और 'नामी' का मतलब लहरें होता है। दुनिया में सुनामी के प्रति सबसे संवेदनशील देशों में से एक जापान को माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में अब तक करीब 200 बार से ज्यादा सुनामी अपना कहर बरपा चुकी है।

World Tsunami Awareness Day 2023: सुनामी आती क्यों है?

चलिये आपने ये तो समझ लिया कि सुनामी क्या है, लेकिन अब आपके मन में प्रश्न आता होगा कि आखिर सुनामी आती क्यों हैं। आइये जानते हैं सरल भाषा में। जब समुद्र के गर्भ में तेज हलचल होती है, तो समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें समुद्र के किनारों और तटों पर आ टकराती हैं। ये लहरें 10 मंजिला इमारत जितनी ऊँची हो सकती है। अब आप समझ रहे होंगे कि सुनामी को इतना भयावह क्यों कहा जाता है। ये विशालकाय लहरें समुद्री तटों पर बसने वाले गांवों और शहरों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। हालांकि, जब समुद्र में ज्वार आता है, तब भी समुद्र में ऊँची लहरें उठती हैं, लेकिन इन्हें हम सुनामी नहीं कह सकते हैं। समुद्र में ज्वार-भाटा का कारण चंद्रमा, सूर्य और ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव होता है।

World Tsunami Awareness Day Theme 2023: सुनामी जागरूकता दिवस 2023 का विषय क्या है?

इस वर्ष के विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का विषय या थीम है- लचीले भविष्य के लिए असमानता से लड़ना। "यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में लिखा- इस साल के विश्व सुनामी जागरूकता दिवस यानी 5 नवंबर को, एशिया के तटीय और द्वीप समुदाय पीछे मुड़कर देख सकते हैं और अपने जीवन के तरीकों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं के पुनर्निर्माण पर गर्व कर सकते हैं, लेकिन प्रारंभिक चेतावनी सेवाओं और अधिक तैयारियों को प्राप्त करने के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इसमें यूनेस्को ने आगे लिखा, "डब्ल्यूटीएडी 2023 (World Tsunami Awareness Day 2023) गतिविधियां, अंतर्निहित आपदा जोखिमों, गरीबी, असमानता और भेद्यता के अन्य कारकों - के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जो पहले से ही सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों के लिए सुनामी को और अधिक घातक बनाते हैं।"

यहां पढ़ें:

deepLink articlesRashtriya Ekta Diwas 2023: 31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस, जानें थीम, महत्व और टाइमलाइन

deepLink articlesWorld Animal Welfare Day 2023: जानिए विश्व पशु कल्याण दिवस के इतिहास और महत्व के बारे

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Tsunami Awareness Day 2023 in Hindi: World Tsunami Awareness Day is celebrated every year on 05 November. Tsunami means seismic sea waves. This is a type of natural disaster, which can cause destruction on a large scale. Tsunami can kill people within a few moments and cause terrible devastation. Giving importance to the theme of raising awareness about tsunami, the United Nations designated 5 November as World Tsunami Awareness Day. It is organized as a global awareness ritual. World Tsunami Awareness Day aims to make people aware of the dreadful nature of tsunami, increase preparedness for its catastrophic natural events, reduce vulnerabilities related to it, and increase courage and prepare strategies to face tsunami.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+