World Health Day 2024: स्वास्थ्य दिवस पर पढ़ें बुद्ध, दलाई लामा से लेकर महात्मा गांधी के प्रसिद्ध कोट्स

World Health Day 2024 Quotes in Hindi: विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन विश्वभर में स्वास्थ्य के महत्व को जागरूक किया जाता है और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ावा देना है।

स्वास्थ्य दिवस पर पढ़ें बुद्ध, दलाई लामा से लेकर महात्मा गांधी के प्रसिद्ध कोट्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमुख दिनांक के रूप में मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस विभिन्न सरकारी, लोक कल्याण, सामाजिक और गैर सरकारी संगठनों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने के लिए इस विशेष दिन पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शिक्षाप्रद एवं जानकारीपूर्ण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारत में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्कूलों एवं संगठनों द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए वर्ल्ड हेल्थ डे विषय पर निबंध, भाषण, पेंटिंग और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत, विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों, सरकारों और अन्य संगठनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जानकारी युक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को मनाकर, लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया जाता है और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा दिया जाता है। इस दिन का चयनित थीम और उसके इर्द-गिर्द आयोजित कार्यक्रम विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए होते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस एक समाज सेवा का महत्वपूर्ण दिन है जो सभी के लिए स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करता है।

World Health Day Messages 2024

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 के अवसर पर इस दिन का उद्देश्यों के समझने के लिए, यहां भगवान बुद्ध, दलाई लाम से लेकर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वर्ल्ड हेल्थ डे कोट्स दिये जा रहे हैं, जो दुनिया भर में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हैं:

विश्व स्वास्थ्य दिवस कोट्स | World Health Day Quotes 2024

"स्वास्थ्य केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति नहीं है बल्कि यह पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है।"- विश्व स्वास्थ्य संगठन
"सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है।" - वर्जिल
"एक स्वस्थ बाहरी वातावरण की शुरुआत आपके अंदर से होती है।" - रॉबर्ट उरीच
"अपने शरीर का ख्याल रखें। यह आपके जीवित रहने के लिए एकमात्र जगह है।" - जिम रोहन
"शरीर को अच्छे स्वास्थ्य में रखना एक कर्तव्य है। अन्यथा हम अपने दिमाग को मजबूत और स्पष्ट नहीं रख पाएंगे।" - बुद्ध (World Health Day Messages 2024)
"आपका शरीर वह सब कुछ सुनता है जो आपका दिमाग कहता है। सकारात्मक रहें, अपने प्रति दयालु रहें और अपने शरीर को अच्छे स्वास्थ्य से पोषित करें।"
"स्वास्थ्य, केवल वज़न घटाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपके स्वस्थ जीवन के बारे में है।"
"आज अपने स्वास्थ्य में निवेश करना एक समृद्ध कल सुनिश्चित करेगा।"

World Health Day Quotes in Hindi

"अच्छा स्वास्थ्य ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम खरीद सकते हैं। हालाँकि, यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।"
"खुशी स्वास्थ्य का सर्वोच्च रूप है।" - दलाई लामा
"स्वास्थ्य ही धन है। हमारे जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अच्छे स्वास्थ्य से अधिक मूल्यवान हो।" (World Health Day Quotes 2024)
"जब तक बीमारी नहीं आती तब तक स्वास्थ्य का महत्व नहीं है।" - थॉमस फुलर
"अच्छा स्वास्थ्य ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम खरीद सकते हैं। हालाँकि, यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।" - ऐनी विल्सन शेफ़
"स्वास्थ्य वह चीज़ है जो आपको यह महसूस कराती है कि अब वर्ष का सबसे अच्छा समय है।" - फ्रैंकलिन पी एडम्स
"यह स्वास्थ्य है जो वास्तविक धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं।" - महात्मा गांधी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
On the occasion of World Health Day 2024, to understand the purpose of this day, here are World Health Day quotes from Lord Buddha, Dalai Lam to Father of the Nation Mahatma Gandhi, which highlight the importance of health across the world.world health day quotes in hindi for students, world health day messages 2024
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X