Who is Noel Tata: टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा कौन हैं? जानिए कितने पढ़ें-लिखें हैं नोएल टाटा

Who is Noel Tata Biography in Hindi: टाटा ग्रूप से चेयरमैन रतन टाटा के देहांत के बाद अब देश भर की निगाहें टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के नाम पर टिकीं हुई है। इस बीच आई खबरों के अनुसार, ये बताया जा रहा है कि टाटा ट्रेंट के अध्यक्ष और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अपने दिवंगत भाई रतन टाटा का स्थान लेंगे।

जानिए कितने पढ़ें-लिखें हैं नोएल टाटा

गौरतलब हो कि प्रसिद्ध व्यवसायी और टाटा ग्रूप के चेयरपर्सन रतन टाटा का निधन 86 वर्ष की आयु में 9 अक्टूबर को मुंबई के एक अस्पताल में हुई। बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की, जिसके कारण टाटा ट्रस्ट्स के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश जारी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसके बाद टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड द्वारा टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन के लिए नोएल टाटा का नाम पर मुहर लगा दी गई।

टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड टाटा ग्रूप की अन्य सहायक कंपनियों की मुख्य कंपनी है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन का चुनाव इसलिए भी इतना महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा सन्स में टाटा ट्रस्ट्स की हिस्सेदारी करीब 66 प्रतिशत है। हालांकि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रूप में नोएल टाटा की नियुक्ति पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन खबरों के अनुसार जल्द ही टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन पद पर नोएल टाटा ने नाम की पुष्टि कर दी जायेगी।

इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कौन हैं नोएल टाटा। साथ ही हम जानेंगे टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की शैक्षणिक योग्यता क्या है? लेकिन आइए इससे पहले ये जान लेते हैं कि टाटा ट्रस्ट्स किन किन क्षेत्रों में कार्य करती है और इसकी मुख्य जिम्मेदारियां क्या है।

टाटा ट्रस्ट्स के बारे में-

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आवास जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। टाटा ट्रस्ट की स्थापना सबसे पहले 1892 में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने की थी। वे नोएल और रतन टाटा दोनों के परदादा थे। बीते कई वर्षों में टाटा ट्रस्ट ने अपना विस्तार किया है।

कौन हैं नोएल टाटा?

67 वर्षीय नोएल नवल टाटा का जन्म 1957 को हुआ। वे एक भारतीय मूल के आईरिश व्यवसायी है। नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी शादी से पुत्र हैं। नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स, ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष हैं। 11 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन के रूप में नोएल टाटा की नियुक्ति की गई।

वर्तमान में नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट सहित दो अन्य ट्रस्टों के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा अपनी लो प्रोफिट वाले नेतृत्व शैली के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर मीडिया से दूर रहते हैं, जबकि रतन टाटा अधिक सार्वजनिक रूप से सामने आने वाले व्यक्ति रहें।

कितने पढ़े लिखें हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा ने अपनी उच्च शिक्षा यूनाइटेड किंगडम से पूरी की। उन्होंने यूके स्थित ससेक्स विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने फ्रांस में INSEAD से अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी कार्यक्रम पूरा किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूके स्थित नेस्ले कंपनी से की।

नोएल टाचा ने टाटा ग्रूप में अपने करियर की शुरुआत टाटा इंटरनेशनल से की। वर्तमान में वे टाटा इंटरनेशन के प्रबंध निदेशक भी हैं। वर्ष 2010-11 में इस नियुक्ति के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थीं कि नोएल को टाटा समूह के प्रमुख के रूप में रतन टाटा की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है।

नोएल टाटा आईरिश नागरिक हैं। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नियुक्त नोएल टाटा की शादी पालोनजी मिस्त्री की पुत्री आलु मिस्त्री के साथ हुई। नोएल टाटा और आलु मिस्त्री के तीन संतान- ले, माया और नवेल हैं। टाटा ट्रस्ट्स की आधिकारिक वेबासइट के अनुसार नोएल टाटा के तीनों संतान टाटा के अन्य ट्रस्ट्स और चैरिटी के ट्रस्टी हैं।

deepLink articlesRatan Tata Quotes in hindi: यहां पढ़ें रतन टाटा के प्रेरणादायक विचार

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Who is Noel Tata Appointed Chairman of Tata Trusts after Ratan Tata, Know Who is Noel Tata Biography in Hindi, Education Qualification, career
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+